फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   MP shanta kumar appointed as PUC president

केंद्र में शांता को मिली एक और जिम्मेदारी

Tue, 26 Aug 2014 08:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा) Updated Tue, 26 Aug 2014 08:35 PM IST
विज्ञापन
MP shanta kumar appointed as PUC president

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सांसद शांता कुमार को अब एक और बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। खाद्य निगम की पुनर्गठन कमेटी के अध्यक्ष बनाए गए शांता कुमार को अब पब्लिक अंडरटेकिंग कमेटी (पीयूसी) का अध्यक्ष बनाया गया है।

विज्ञापन


शांता को इस पद पर लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने नियुक्त किया है। शांता को इस नियुक्ति की सूचना लोकसभा सचिवालय से एक पत्र के माध्यम से भेजी गई है। लोकसभा की तीन महत्वपूर्ण कमेटियों में पब्लिक एकाउंट कमेटी का अध्यक्ष ए. थोमस, दूसरी एस्टीमेट कमेटी का अध्यक्ष सांसद. डा. मुरली मनोहर जोशी को बनाया है।
विज्ञापन


तीसरी पीयूसी कमेटी का कार्यभार शांता को दिया गया है। बताया जा रहा है कि भारत सरकार के सभी उपक्रमों और निगमों के सबंध में गठित पब्लिक अंडरटेकिंग कमेटी महत्वपूर्ण कमेटी है। इस कमेटी में कुल 22 सांसद सदस्य होते हैं। इसके अध्यक्ष शांता बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले शांता कुमार अपने राज्यसभा के कार्यकाल में वाणिज्य स्थायी कमेटी के अध्यक्ष रह चुके हैं। शांता कुमार नई कमेटी का कार्यभार सितंबर के पहले सप्ताह में दिल्ली में संभालेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed