फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   MP Ramswroop sharma meets Modi at delhi

मोदी ने किसे कहा, 'अरे भाई तुम भी जीत गए'

Thu, 22 May 2014 07:56 AM IST
Updated Thu, 22 May 2014 07:56 AM IST
विज्ञापन
MP Ramswroop sharma meets Modi at delhi

अरे भाई राम स्वरूप तुमने मंडी सीट कैसे जीत ली। मोदी जी आपके आशीर्वाद से विजय मिल गई। बहुत खूब...। यह कहते हुए नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय सीट के भाजपा सांसद राम स्वरूप से गले मिले और उनकी पीठ थपथपाई।

विज्ञापन


मंगलवार की एनडीए की बैठक में शामिल होने के लिए संसद के सेंट्रल हाल में भाजपा सांसद पहुंचे हुए थे। मंडी सीट को लेकर भाजपा भी आशान्वित नहीं थी। शुरू में भाजपा नेता भी प्रदेश में तीन और एक मानकर चल रहे थे, लेकिन चुनाव नतीजों में चारों सीटें भाजपा के खाते में आ गई।
विज्ञापन


पार्टी की ओर से भी नरेंद्र मोदी को कुछ ऐसा ही फीडबैक दिया गया था। इसीलिए मोदी भरोसा नहीं कर पा रहे थे कि रामस्वरूप ने भी अपनी सीट जीत ली है। रामस्वरूप ने मंडी सीट प्रतिभा सिंह को हराकर जीती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी को दी जीत की बधाई

MP Ramswroop sharma meets Modi at delhi

मोदी से मुलाकात के दौरान रामस्वरूप ने उन्हें बड़ी जीत की बधाई दी और कहा कि अब अच्छे दिन आ गए हैं। रामस्वरूप ने उनकी जीत में योगदान के लिए भी मोदी का धन्यवाद किया। रामस्वरूप ने कहा कि मोदी जी मुझे तो आपके आर्शीवाद से जीत मिली है।

इस दौरान रामस्वरूप ने कुछ देर मोदी से बात की। साथ ही नए चुने गए दूसरे भाजपा विधायकों से भी बातचीत की। गौरतलब है कि मोदी ने 29 अप्रैल को अपनी चुनावी रैली के दौरान हिमाचल में भाजपा को जिताने के लिए अपील की थी। उन्होंने रामस्वरूप के पक्ष में भी मंडी में प्रचार किया था।

वाजपेयी से मिले धूमल और रामस्वरूप

MP Ramswroop sharma meets Modi at delhi

हिमाचल प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल और मंडी के सांसद राम स्वरूप मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से उनके निवास पर मुलाकात की। उनका स्वास्थ्य खराब चल रहा है। दोनों नेताओं ने पूर्व पीएम का कुशलक्षेप पूछा।

बताया जा रहा है कि धूमल अपने बेटे और हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर को मंत्री बनाने को लेकर भाजपा के तमाम नेताओं से मंगलवार को मुलाकात की।

अनुराग के अलावा शांता कुमार भी मंत्री बनने की होड़ में शामिल हैं। अब देखना है कि क्या मोदी हिमाचल से किसी नेता को अपने मंत्रिमंडल में शामिल करते हैं या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed