फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   MP Pratibha Singh: 54 roads will be built in Mandi parliamentary constituency with 599.55 crores

MP Pratibha Singh: मंडी संसदीय क्षेत्र में 599.55 करोड़ से बनेंगी 54 सड़कें

Fri, 25 Aug 2023 08:36 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 25 Aug 2023 08:36 PM IST
सार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद प्रतिभा सिंह ने बताया है कि केंद्र सरकार ने मंडी संसदीय क्षेत्र के लिए प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना तृतीय चरण की 54 सड़कें स्वीकृत कर दी हैं। 

विज्ञापन
MP Pratibha Singh: 54 roads will be built in Mandi parliamentary constituency with 599.55 crores
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद प्रतिभा सिंह ने बताया है कि केंद्र सरकार ने मंडी संसदीय क्षेत्र के लिए प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना तृतीय चरण की 54 सड़कें स्वीकृत कर दी हैं। इन पर 599.55 करोड़ खर्च होंगे। प्रतिभा सिंह ने इन 54 सड़कों के निर्माण को स्वीकृत करने पर केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह का आभार व्यक्त किया हैं। उन्होंने कहा है कि इन सड़कों के निर्माण से मंडी संसदीय क्षेत्र में ग्रामीण विकास की गति को बल मिलेगा।

विज्ञापन


प्रतिभा सिंह ने बताया कि गत दिनों नई दिल्ली में उन्होंने केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह से भेंटकर इन सड़कों के निर्माण का मामला उठाया था, जो उन्होंने स्वीकार कर दिया हैं। प्रतिभा सिंह ने कहा कि उन्होंने केंद्रीय भूतल व परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से चैलचौक से पंडोह वाया गोहर सड़क को सीआईआरएफ, केंद्रीय सड़क ढांचागत फंड के तहत लाने का आग्रह किया है, जिससे इस सड़क के रखरखाव पर धन की कमी आड़े न आए। मंडी से पंडोह और कुल्लू का सड़क संपर्क पूरी तरह टूट चुका है। ऐसे में चैलचौक से पंडोह वाया गोहर सड़क कुल्लू और सीमावर्ती लेह के लिए वैकल्पिक मार्ग के तौर पर प्रयोग में लाई जा सकती हैं।
विज्ञापन


आपदा पीड़ितों की मदद प्राथमिकता : सांसद
कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने शुक्रवार को सुंदरनगर उपमंडल के बारिश और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने यहां नुकसान का जायजा लेने के साथ ही राहत और पुनर्वास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान वे सुंदरनगर के अलसू, गमोहू समेत विभिन्न गांवों में जाकर आपदा प्रभावित परिवारों से मिलीं, उनसे बातचीत की, दुख दर्द बांटा और उन्हें हौसला देते हुए हरसंभव मदद की बात कही। इस दौरान पूर्व सीपीएस और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सोहन लाल उनके साथ रहे। देर शाम तक सांसद ने अलसू, गमोहू समेत विभिन्न गांवों व भवाणा पुल, भूस्खलन के कारण देहवी में फोरलेन पर बने पैदल पथ पुल को हुए नुकसान, जड़ोल स्कूल भवन को हुई क्षति का जायजा लिया। उन्होंने वहां अधिकारियों को मरम्मत कार्यों को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। प्रतिभा सिंह ने कहा कि आपदा पीड़ितों की मदद उनकी पहली प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू प्रयास कर रहे हैं कि प्रभावितों को हर तरह से मदद दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed