{"_id":"67ac676bf0845b14920a5bea","slug":"mp-kangana-ranaut-worshiped-in-the-temple-of-devta-kartik-swami-shared-the-photo-on-social-media-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu: कार्तिकेय स्वामी मंदिर के कपाट खुले, पहले दिन सांसद कंगना रणौत ने टेका माथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu: कार्तिकेय स्वामी मंदिर के कपाट खुले, पहले दिन सांसद कंगना रणौत ने टेका माथा
Wed, 12 Feb 2025 05:46 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 12 Feb 2025 05:46 PM IST
सार
बुधवार को मंदिर के कपाट खुलते ही मंडी की सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रणौत भी दर्शन करने मंदिर पहुंचीं। मंदिर के समीप ही कंगना का निवास है।
विज्ञापन
सांसद कंगना रणौत ने देवता कार्तिक स्वामी के मंदिर में की पूजा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
देव सेनापति देवता कार्तिकेय स्वामी के सिमसा स्थित मंदिर के कपाट खुल गए हैं। माघ संक्रांति पर मंदिर के कपाट बंद हुए थे। बुधवार को मंदिर के कपाट खुलते ही मंडी की सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रणौत भी दर्शन करने मंदिर पहुंचीं। मंदिर के समीप ही कंगना का निवास है। माघ संक्रांति को देवता कार्तिक स्वामी के मंदिर के कपाट बंद हो गए थे। मान्यता है कि इस अवधि में देवता स्वर्ग प्रवास पर रहते हैं। बुधवार को फागुन संक्रांति पर मंदिर के कपाट फिर खुल गए। देव परंपरा के अनुसार फागली उत्सव का आयोजन किया। मंदिर के प्रांगण में देव परंपराएं निभाई गईं। देवता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन
हालांकि सांसद कंगना ने सोशल मीडिया पर मंदिर के फोटो साझा किए हैं। कंगना ने लिखा कि मैंने अपने घर का नाम भी कार्तिकेय स्वामी के नाम पर रखा है। ये मंदिर मेरे घर के बिल्कुल सामने है। ऐसी मान्यता है कि पार्वती और शिव पुत्र कार्तिकेय स्वामी ने इस स्थान पर तपस्या की थी। आदिकाल से चली आ रही ये प्राचीन सनातनी परंपरा हमें धर्म और जीवन का मूल्य सिखाती है। देवता सबकी रक्षा करें। देवता कार्तिकेय स्वामी के पुजारी रविंद्र शर्मा ने बताया कि मंदिर के कपाट खुल गए हैं। मंदिर में देव परंपराओं का निर्वहन करते हुए फागली मनाई गई। देवता ने अपने गूर के माध्यम से भविष्यवाणी भी की। देवता ने आशीर्वाद दिया है कि यह वर्ष सुख-समृद्धि भरा रहेगा।
विज्ञापन