फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   MP anurag thakur targets himachal govt.

'खेलों की बजाय अदालतों में लाखों खर्च रही सरकार'

Thu, 21 Aug 2014 11:26 AM IST
Updated Thu, 21 Aug 2014 11:26 AM IST
विज्ञापन
MP anurag thakur targets himachal govt.

भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने प्रदेश कांग्रेस सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। कहा कि प्रदेश में लाखों की राशि खिलाडि़यों को सुविधाएं प्रदान करने के लिए खर्च की जानी थी, लेकिन कांग्रेस सरकार के रवैये के कारण यह धन कोर्ट कचहरी में खर्च करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


कांग्रेस सरकार 18 माह के कार्यकाल में शिमला में तैयार शूटिंग रेंज का उद्घाटन नहीं कर पाई है। प्रदेश में दो सिंथेटिक ट्रैक तैयार किए गए थे, लेकिन उनकी देखरेख के लिए कोई तैनाती नहीं हुई है। न ही ट्रैक का खिलाडि़यों के प्रशिक्षण के लिए उपयोग हो रहा है।

विज्ञापन

कहा, कांग्रेस ने खेलों को भी राजनीति का केंद्र बना दिया

MP anurag thakur targets himachal govt.

तीसरी बार भाजयुमो का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद हमीरपुर पहुंचे अनुराग को होटल हमीर में कार्यकर्ताओं ने सम्मानित किया। अनुराग ने कहा कि कांग्रेस ने खेलों को भी राजनीति का केंद्र बना दिया है।

कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि प्रधानमंत्री के प्रयास स्किल इंडिया प्रोग्राम की जानकारी हासिल कर जिला स्तर पर युवाओं तक पहुंचाएं। युवाओं को नशे से बचाने के लिए एक विशेष टीम गठित कर अभियान चलाएं।

प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष सुनील ठाकुर, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नरेंद्र अत्री, जिला भाजपा अध्यक्ष विजय अग्निहोत्री सहित अन्य वक्ताओं ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed