फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   MP Anurag thakur targets Himachal Govt

अनुराग बोले, केंद्र की नीतियां लागू नहीं कर रही प्रदेश सरकार

Sun, 29 Jan 2017 05:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मैहतपुर (ऊना)
ब्यूरो/अमर उजाला, मैहतपुर (ऊना) Updated Sun, 29 Jan 2017 05:15 PM IST
विज्ञापन
MP Anurag thakur targets Himachal Govt

हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्र की नीतियों को हिमाचल सरकार लागू नहीं कर रही है। यही वजह है कि केंद्र से आ रही विकास योजनाएं शुरू नहीं हो पा रही हैं। पंजाब के नया नंगल तथा विभौर साहिब में भाजपा-अकाली प्रत्याशी डॉ. परमिंदर शर्मा के समर्थन में चुनावी जनसभाओं में अनुराग ने कहा कि जब से केंद्र में मोदी सरकार सत्ता में आई है, भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा है। 

विज्ञापन


पूर्व की यूपीए सरकार के समय हर रोज नया घोटाला सामने आता था। कालेधन पर बोले - नोटबंदी से अगर सबसे ज्यादा परेशान दिखे तो वे राहुल गांधी और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल हैं। देश की गरीब जनता ने नोटबंदी का खुले दिल से समर्थन किया। आम आदमी पार्टी तथा कांग्रेस गुरुओं की धरती पंजाब के मेहनतकश नौजवानों को नशेड़ी बताकर दुनिया में बदनाम करने में लगे हैं।
विज्ञापन


मां नयनादेवी तथा गुरु साहिब का आशीर्वाद डॉ. परमिंदर शर्मा के साथ है। भाजपा-अकाली प्रत्याशी डॉ. परमिंदर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने आनंदपुर साहिब चुनाव हलके की जनता से जो भी वायदे किए, आज तक पूरे नहीं किए। पीएनएफसी कारखाने पर कर्मियों को भरोसा दिलाते हुए बोले - इस कारखाने को बंद नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सस्ते राशन में दो किलो देसी घी भी देंगे। नया नंगल के सेक्टर-2 में चुनाव सभा में भाजपा अकाली प्रत्याशी डॉ. परमिंदर शर्मा ने कहा कि भाजपा-अकाली गठजोड़ के चुनाव घोषणा पत्र में सस्ते राशन का वादा है ही साथ ही पंजाब के परिवारों को दो किलो देसी घी भी दिया जाएगा। विधायक रणधीर शर्मा, विक्रम ठाकुर, रामकुमार, जगदेव सिंह, कुलभूषण पुरी, राजेश चौधरी, जिप सदस्य पंकज सहोड़ आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed