{"_id":"5ba510fd867a55019d6175ea","slug":"mp-anurag-thakur-statement-over-rahul-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजाक का पात्र बन गए राहुल गांधी : अनुराग ठाकुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजाक का पात्र बन गए राहुल गांधी : अनुराग ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 22 Sep 2018 10:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी हर जगह मजाक के पात्र बन गए हैं। हिंदुस्तान की राजनीति को गंभीर व्यक्ति चाहिए, न कि लाफ्टर- शो करने वाला। राहुल गांधी और कांग्रेस को जनता पूरी तरह से नकार चुकी है।
विज्ञापन
शुक्रवार को हमीरपुर में पत्रकारों से बातचीत करते अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के साथ ही हमीरपुर जिला का विकास कांग्रेस शासन में थम गया था। अब प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद इसकी रफ्तार तेज आई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की कथनी और करनी में अंतर है। जिसके चलते वह हर स्थान पर सत्ता से बाहर हो रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने विकास को नई गति प्रदान की है। हिमाचल को दिल खोल कर मदद की जा रही है।
विज्ञापन
उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि शिमला में हुई भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में चुनाव के लिए कोई नाम तय नहीं हुआ है तथा यह मात्र मीडिया के कयास है। उन्होंने एससी व एसटी बिल के विरोध के सवाल पर कहा कि इसे सभी राजनीतिक दलों ने एक साथ वोट देकर पास किया है।
राहुल गांधी की पुरानी स्टेटमेंट का वीडियो देखकर इसके बारे में पता चल जाएगा। देश भर में जात-पात के नाम का खराब वातावरण कांग्रेस ने तैयार किया है तथा लोगों को बांटने का प्रयास किया। भाजपा देश को जात-पात पर बंटने नहीं देगी।