{"_id":"5baa20c9867a557fe67e27b1","slug":"mp-anurag-thakur-statement-over-pandit-deen-dayal-upadhyay","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंडित दीनदयाल का पूरा जीवन सामाजिक समरसता का अनुपम उदाहरण : अनुराग ठाकुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंडित दीनदयाल का पूरा जीवन सामाजिक समरसता का अनुपम उदाहरण : अनुराग ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 25 Sep 2018 05:19 PM IST
विज्ञापन
लोकसभा में भाजपा के चीफ व्हिप और हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर ने जनसंघ संस्थापक और अंत्योदय सिद्धांत के प्रणेता पंडित दीन दयाल उपाध्याय के 102वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रखर राष्ट्रवादी पंडित दीनदयाल उपाध्याय का पूरा जीवन सामाजिक समरसता और राष्ट्रनिर्माण का अनुपम उदाहरण है।
विज्ञापन
एकात्म मानववाद जैसी प्रगतिशील विचारधारा और अपने अंत्योदय सिद्धांत से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को सामाजिक विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का मार्ग पंडित दीन दयाल ने दिखाया था। मोदी सरकार उस पर चल कर सर्वजन तक विकास की धारा पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के निर्माणकर्ता और राष्ट्रीय जनसंघ के अध्यक्ष रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय भारत के सबसे तेजस्वी एवं यशस्वी चिंतकों में से एक रहे हैं। आने वाली पीढ़ियों के लिए उनके विचार सदैव प्रेरणादायी रहेंगे।
विज्ञापन