'जेल जाने से बचने की जुगत में हैं वीरभद्र, जनता की नहीं चिंता'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि सीबीआई किसी के दबाव में कार्य नहीं करती। वीरभद्र सिंह के कारनामों के कारण ही उनकी जांच हो रही है। अनुराग शनिवार को कुटलैहड़ विस क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे के दौरान चताड़ा, कुरियाला, बसाल और झलेड़ा गांव में जनसभा के दौरान बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि जब से वीरभद्र सिंह को सीबीआई की ओर से भ्रष्टाचार का केस दर्ज करने की बात पता लगी, तब से मुख्यमंत्री ने आनन-फानन में दो वर्षों के दौरान 1600 घोषणाएं कर डालीं। इनमें 1500 घोषणाओं पर आज तक काम ही शुरू नहीं हुआ है।
कहा कि वीरभद्र सिंह को चिंता सता रही है कि वह पहले बेटे और पत्नी को या फिर खुद को जेल जाने से बचाएं। वीरभद्र सिंह जेल जाने से बचने के लिए काम कर रहे हैं, उनको प्रदेश के लोगों की चिंता नहीं है।
पीओके को आजाद करवाए भारत सरकार
अनुराग ने कहा कि पाक अधिकृत कश्मीर को आजाद करवाने की भारत कोशिश करे। कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। नवाज शरीफ के कश्मीर लड़ाकों को समर्थन देने पर अनुराग ने कहा कि नवाज शरीफ की कुर्सी खतरे में है।
पनामा में कागज बाहर आने के बाद ध्यान हटाने को नवाज शरीफ कश्मीर का राग अलाप रहे हैं। इसमें वे कामयाब भी हो रहे हों, लेकिन ज्यादा देर तक नहीं। कहा कि 1971 के युद्ध में 90 हजार पाक बंदियों को रिहा करना पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की बड़ी गलती थी। इसका खामियाजा आज देशवासी भुगत रहे हैं।