फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   mp anurag thakur lobbying against cm virbhadra singh.

अनुराग की लॉबिंग में फंस गए सीएम वीरभद्र सिंह!

Fri, 24 Jul 2015 12:07 PM IST
Updated Fri, 24 Jul 2015 12:07 PM IST
विज्ञापन
mp anurag thakur lobbying against cm virbhadra singh.

संसद में कांग्रेस के हमलों का जवाब देने के लिए बीजेपी की ओर से वीरभद्र सिंह का कार्ड चलने के पीछे का सूत्रधार सांसद अनुराग ठाकुर को बताया जा रहा है। काफी समय से सियासी हमले झेल रही भाजपा ने संसद में कांग्रेस पर जवाबी हमला करने के लिए हिमाचल के मुख्यमंत्री वीरभद्र को चुना। सियासी सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री वीरभद्र का कार्ड खेलने की पूरी पटकथा के पीछे के सूत्रधार अनुराग ठाकुर रहे।

विज्ञापन


मानसून सत्र से पहले अनुराग ठाकुर ने शीर्ष नेतृत्व के समक्ष मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के कथित भ्रष्टाचार के सारे सुबूत जुटाकर पेश किए। इसके लिए अनुराग ठाकुर कई दिनों से दिल्ली में डेरा डाले हुए थे। वक्कामुल्ला समेत वीरभद्र और उनके परिवार की आय के सभी मामलों की फाइलें बनाकर शीर्ष नेतृत्व के समक्ष पहले से ही पेश कर दी गई थीं।
विज्ञापन


इसके बाद मानसून सत्र शुरू होते ही पहले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत पर निशाना साधा गया। उसके अगले दिन हिमाचल के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को भ्रष्टाचार के आरोपों में घेरा गया। हालांकि, दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस कर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर आरोप केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने लगाए लेकिन परदे के पीछे की पूरी पटकथा हिमाचल से ही लिखी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट के निर्णय का इंतजार तो कर ले भाजपा: वीरभद्र

mp anurag thakur lobbying against cm virbhadra singh.

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद की ओर से लगाए आयकर रिटर्न मामले के आरोपों पर तीखा पलटवार किया है। भाजपा को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि कम-से-कम पहले इन मामले पर हाईकोर्ट के निर्णय का इंतजार तो कर ले।
न्यायपालिका पर पूरा भरोसा जताते हुए उन्होंने कहा कि वह पहले भी कई मामलों में पाक साफ बाहर निकले हैं। उन्होंने कहा कि रविशंकर प्रसाद फिर से वही आरोप दोहरा रहे हैं, जिन्हें लेकर भाजपा ने 2012 के विधानसभा चुनाव के दौरान भी हो हल्ला किया था, लेकिन वह छठी बार मुख्यमंत्री के रूप में लौटे।

कहा कि भाजपा नेता अपनी तरफ से ध्यान बंटाने की राजनीतिक मंशा के साथ निशाना बनाना चाह रहे हैं। उन पर आरोप इसी की एक कड़ी है। इसे छवि धूमिल करने की एक कोशिश बताते हुए उन्होंने कहा कि आखिर अपने नेताओं पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों पर भाजपा चुप क्यों है?

दरअसल, पुराने मामले उठाना भाजपा नेतृत्व का खोखलापन दर्शाता है। उन्होंने 53 वर्ष से सार्वजनिक जीवन में होने का हवाला देते हुए कहा कि पूर्व में भी उनके खिलाफ कई झूठे, मनगढ़ंत मामले बनाए गए। उनके विरुद्ध दुष्प्रचार किया गया, लेकिन हर बार वह बेदाग साबित हुए हैं।

सरकार में वीरभद्र थोड़े दिन के मेहमान: अनुराग

mp anurag thakur lobbying against cm virbhadra singh.

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की ओर से एचपीसीए को निष्पक्ष चुनाव कराकर केस वापस लेने के दिए गए ऑफर पर हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने पलटवार किया है। बातचीत में एचपीसीए अध्यक्ष तथा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड झूठ बोलने का रिकॉर्ड बनाएंगे। प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के चुनाव हमेशा निष्पक्ष होते हैं।

एचपीसीए की चुनाव प्रक्रिया पर 15 साल से किसी ने कोई टिप्पणी नहीं की। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का दिल मैला है इसलिए वे ऐसा कह रहे हैं। मुख्यमंत्री को पहले अपना मैला दिल साफ करना चाहिए। हिमाचल सरकार में वह थोड़े दिन के मेहमान रह गए हैं।

मुख्यमंत्री की ओर से एचपीसीए में पंजाब के सदस्यों को फर्जी तरीके से शामिल करने के लगाए आरोप पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि वीरभद्र सिंह 15 साल से यही राग अलाप रहे हैं। सरकार में रहकर इन्होंने आज तक किया क्या। बस हाथ पर हाथ धर कर बैठे रहे। करोड़ों रुपये विरोधियों पर केस दर्ज करने के लिए खर्च दिए। मुख्यमंत्री ने ऐसा सिर्फ इसलिए किया ताकि जनता का ध्यान उनकी असफलताओं से हटाया जा सके।

दूसरी ओर एचपीसीए और मैंने कई जिलों में क्रिकेट स्टेडियम बनाकर हिमाचल को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई। आईपीएल और वन डे के बाद अब वर्ल्ड कप के मैच हिमाचल को दिलाए जो आज तक कोई नहीं दिला पाया। मुख्यमंत्री को अपनी जिद छोड़कर हिमाचल के हित में सोचना चाहिए। वीरभद्र सिंह पैसा बनाना और भ्रष्टाचार करना बंद करें। जनता की ओर से जिस पद पर उन्हें चुना गया है, उसकी मर्यादा रखते हुए थोड़ा बहुत ध्यान विकास पर दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed