{"_id":"656c8dd9314d49e0eb52286ca6334ed8","slug":"mp-anurag-thakur-alligation-on-cm-virbhadra-sing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुराग का सीएम पर पलटवार, पढ़िए क्या कहा?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुराग का सीएम पर पलटवार, पढ़िए क्या कहा?
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Wed, 29 Oct 2014 04:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा है कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और उनकी कांग्रेस सरकार केंद्रीय विश्वविद्यालय के नाम पर कांगड़ा को लड़ा रही है। अब तो सब डिविजन एक-दूसरे के दुश्मन बनाए जा रहे हैं। वे ‘अमर उजाला’ में प्रकाशित मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के इंटरव्यू में लगाए गए आरोपों का जवाब दे रहे थे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने विशेष भेंट में कहा था कि केंद्रीय विवि में अड़ंगा अनुराग ठाकुर डाल रहे हैं और वे इस मसले पर अब सीधे प्रधानमंत्री मोदी से बात करेंगे। अनुराग ठाकुर ने मुख्यमंत्री से पूछा है कि प्रदेश के लोगों को बताएं कि यूपीए सरकार में केंद्रीय मंत्री रहते हुए किसने देहरा के प्रस्ताव को रद्द करवाया था?
विज्ञापन
अनुराग ने आरोप लगाया कि वीरभद्र सिंह ने केंद्रीय विवि को हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के देहरा नहीं आने दिया। हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बिलासपुर में नहीं खुलने दिया। अब हमीरपुर के लिए घोषित एम्स को बाहर ले जाने की कोशिश हो रही है। कांग्रेस हमेशा हमीरपुर विरोधी रही है।
विज्ञापन
केंद्रीय विवि के लिए राज्य की पूर्व भाजपा सरकार और केंद्र की यूपीए सरकार धर्मशाला और देहरा में स्थापित करने को राजी थी। लेकिन इस पर राजनीति की शुरुआत कांग्रेस ने की। अब इस मसले को राजनीति का अखाड़ा बनाया जा रहा है। राज्य में सरकार बदलने के बाद सीयू के लिए धर्मशाला का प्रस्ताव दिया गया। इसे केंद्र सरकार की टीम ने खारिज किया है। मेरे कहने से क्या होता है?
मुख्यमंत्री का बयान था कि एचपीसीए पर कार्रवाई के लिए सरकार के पास और भी विकल्प हैं और चल रहे कोर्ट केस इसमें बाधा नहीं हैं। इस पर एचपीसीए अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने कहा कि वे वीरभद्र सिंह की मंशा से सहमत हैं।एचपीसीए पर कब्जे के लिए वे किसी भी हद तक जा सकते हैं।
पहले भी रात को 2 बजे वे स्टेडियम के ताले तोड़ चुके हैं। उन्होंने पिछले कार्यकाल में शिमला में एक स्टेडियम बनाने के लिए नींव पत्थर रखा था। आज तक एक ईंट नहीं लगी। वह ईंट लगाने वाले नहीं, लगी हुई ईंटें गिराने वाले हैं।