फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   movie shooting in manali after snowfall

बर्फबारी का सीजन शुरू होते ही मनाली पहुंचने लगे फिल्मी सितारे

Fri, 07 Dec 2018 01:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पतलीकूहल (कुल्लू)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पतलीकूहल (कुल्लू) Updated Fri, 07 Dec 2018 01:09 PM IST
विज्ञापन
movie shooting in manali after snowfall

विश्वविख्यात पर्यटन नगरी मनाली में बर्फबारी का सीजन शुरू होते ही शूटिंग यूनिट यहां पहुंचनी शुरू हो गई हैं। खास बात यह है कि बॉलीवुड के अलावा अब साउथ फिल्म इंडस्ट्री को भी मनाली का सौंदर्य आकर्षित करने लगा है। आने वाले दिनों में इसकी तादाद में इजाफा होने वाला है। 

विज्ञापन


मनाली पहुंची साउथ की कन्नड़ फिल्म यूनिट ने मनाली में डेरा डाल दिया है। साउथ के जाने माने निर्देशक अरुण सूर्या उत्सव नाम फिल्म की शूटिंग के लिए यूनिट को मनाली लाए हैं। उनके साथ फिल्म के मुख्य हीरो नागेंद्रा और हीरोइन पूर्वी जोशी भी आई हैं। करीब एक सप्ताह तक यूनिट मनाली के धरोहर गांव नग्गर से सटे घुड़दौड में मशहूर बागवान नकुल खुल्लर के सेब बगीचे में शूटिंग करेगी। वीरवार को कई सीन फिल्माए गए।

विज्ञापन

स्थानीय कोआर्डिनेटर अनिल कायस्था का कहना है कि आने वाले महीनों में बॉलीवुड के कई नामचीन बैनर अपनी फिल्मों की शूटिंग को मनाली का रुख कर रहे हैं। पिछले दो साल तक मनाली से बॉलीवुड रूठने लगा था, लेकिन बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान के ट्यूबलाइट फिल्म की शूटिंग को मनाली पहुंचते ही मनाली में बॉलीवुड फिल्म यूनिटों की लाइन लग गई।

इसके बाद अक्षय कुमार जॉली एलएलबी के लिए तो टाइगर श्रॉफ बागी-2 के लिए मनाली पहुंचे। बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन, तब्बू और जिमी शेरगिल के साथ मनाली में शूटिंग कर चुके हैं। अजय देवगन दोबारा मनाली आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed