फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   MOU will sign for Investment of Rs 15 thousand crore in Himachal

हिमाचल में 15 हजार करोड़ रुपये के निवेश को कल साइन होगा एमओयू

Sun, 24 Feb 2019 11:56 AM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: ashok chauhan Updated Sun, 24 Feb 2019 11:56 AM IST
विज्ञापन
MOU will sign for Investment of Rs 15 thousand crore in Himachal

हिमाचल प्रदेश में 15 हजार करोड़ रुपये के निवेश के लिए 25 फरवरी को डेढ़ सौ से अधिक उद्योगपति राज्य सरकार के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करेंगे। इन्वेस्टर मीट को आयोजित करने से पहले राज्य सरकार देश-दुनिया के नामी उद्योगपतियों से यह वचन लेने जा रही है कि वे हिमाचल में निवेश करें। 10 और 11 जून को हिमाचल के धर्मशाला में मेगा इन्वेस्टर मीट का आयोजन किया जा रहा है।

विज्ञापन


इसे लोकसभा चुनाव के कारण ही जून में रखा गया है, मगर इसके लिए सरकार ने पूरी तैयारी कर ली हैं। सोमवार को राज्य अतिथि गृह शिमला में         मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की उपस्थिति में करीब डेढ़ सौ उद्योगपति पहुंचेंगे। इसमें इतने ही एमओयू भी साइन किए जा रहे हैं। उद्योगों को आकर्षित करने के लिए यह बड़ा बीड़ा उठाया जा रहा है। अगर सरकार की योजना सफल रही तो बडे़ स्तर पर निवेशक हिमाचल में निवेश करेंगे।
विज्ञापन


इससे जहां हिमाचल की आमदनी बढ़ेगी तो इसके अलावा राज्य में बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार भी मिलेगा। इसी दिन मंत्रिमंडल की बैठक भी तीन बजे होगी। एमओयू पर हस्ताक्षर उससे पहले ही करवा लिए जाएंगे। मुख्य सचिव बीके अग्रवाल ने शनिवार को भी 25 फरवरी के इस आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने इस बारे में अधिकारियों से अपडेट लिया। उन्होंने बताया कि इस बैठक का हिमाचल प्रदेश को बहुत लाभ होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed