{"_id":"5d1c8d758ebc3e3cf975faa2","slug":"mou-signed-between-himachal-government-and-delhi-world-public-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में यहां खुलेगा विश्वस्तरीय पब्लिक स्कूल, 250 करोड़ रुपये होगी लागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में यहां खुलेगा विश्वस्तरीय पब्लिक स्कूल, 250 करोड़ रुपये होगी लागत
Wed, 03 Jul 2019 10:56 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 03 Jul 2019 10:56 PM IST
विज्ञापन
mou shimla
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की मौजूदगी में बुधवार को प्रदेश सरकार और दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल के बीच 250 करोड़ रुपये का समझौता ज्ञापन (एमओयू) हस्ताक्षरित हुआ। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल संस्था सोलन जिले के कंडाघाट के निकट चायल रोड पर एक विश्वस्तरीय पब्लिक स्कूल खोलेगी।
विज्ञापन
एमओयू पर राज्य सरकार की ओर से उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत शर्मा और दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल की ओर से अध्यक्ष बलवान शोकीन ने हस्ताक्षर किए। स्कूल का निर्माण 25 बीघा भूमि पर किया जाना प्रस्तावित है। इसमें 11 भवन होंगे। यह संस्थान वर्ष 2020 से क्रियाशील होगा और इसमें 6000 विद्यार्थियों को दाखिला मिल सकेगा।
विज्ञापन
इस संस्थान में 60 प्रतिशत डे स्कॉलर और 40 प्रतिशत आवासीय छात्र होंगे। दिल्ली वर्ल्ड स्कूल के अध्यक्ष बलवान शोकीन ने मुख्यमंत्री को जानकारी देते हुए बताया कि इस संस्थान में विश्वस्तरीय सुविधाएं होंगी। इस स्कूल में कंडाघाट तहसील के छात्रों को ट्यूशन फीस में 15 प्रतिशत छूट मिलेगी।
विज्ञापन