{"_id":"65f8490f6cc9978f390419c4","slug":"mother-missing-with-innocent-children-due-to-tantra-mantra-family-members-complain-to-police-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: तंत्र-मंत्र के चक्कर में मासूम बच्चों के साथ मां लापता, परिजनों ने पुलिस से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: तंत्र-मंत्र के चक्कर में मासूम बच्चों के साथ मां लापता, परिजनों ने पुलिस से की शिकायत
Mon, 18 Mar 2024 07:31 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, जोगिंद्रनगर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, जोगिंद्रनगर (मंडी)
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 18 Mar 2024 07:31 PM IST
सार
परिजनों ने क्षेत्र के एक तांत्रिक पर महिला और दो बच्चों के अपहरण का शक जाहिर कर पुलिस के आला अधिकारियों से सहयोग मांगा है।
विज्ञापन
लापता(सांकेतिक)।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
तंत्र-मंत्र के चक्कर में दो मासूम बच्चों के साथ विवाहित महिला के लापता होने से सनसनी फैल गई है। परिजनों ने क्षेत्र के एक तांत्रिक पर महिला और दो बच्चों के अपहरण का शक जाहिर कर पुलिस के आला अधिकारियों से सहयोग मांगा है। स्थानीय पुलिस थाने में भी शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
10 साल के बेटे और 6 साल की बेटी के साथ 35 साल की सुमन शुक्रवार दोपहर दो बजे के बाद जोगिंद्रनगर से लापता हो गई। उसकी आखिरी लोकेशन चंडीगढ़ में मिली। अब उससे संपर्क नहीं हो पा रहा है। मोबाइल फोन भी बंद है। लापता महिला की बहन सपना ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि वह क्षेत्र के एक तांत्रिक के पास बच्चों के साथ कई बार आती थी। अब वह अचानक लापता हो गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने जोगिंद्रनगर के गुगली खड्ड के पास किराये के घर और चौंतड़ा के सुकाबाग में एक मंदिर में दबिश देकर कुछ जानकारियां भी जुटाईं। बीते 72 घंटे के अधिक समय के बाद भी विवाहित और बच्चों का सुराग न मिलने से पति सोनू, मां उर्मिला देवी और परिवार के सदस्य चिंतित हैं।
विज्ञापन
परिजनों ने सुकाबाग के समीप एक तांत्रिक पर महिला और बच्चों के अगवा करने का आरोप लगाया है। डीएसपी पधर दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस की टीमों ने जोगिंद्रनगर क्षेत्र के कुछ संभावित स्थानों में दबिश देकर जानकारी जुटाई है।