फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   mother milk given child for six month

छह माह तक बच्चों को करवाएं स्तनपान

Sat, 07 Aug 2021 10:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
mother milk given child for six month
प्रदेश में 30.8 फीसदी बच्चे कुपोषित, ग्यारह हजार घरों में बच्चों पर किया था सर्वे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। बच्चों पैदा होने के बाद छह महीनों तक मां को स्तनपान करवाना चाहिए। स्तनपान न करवाने से बच्चे कुपोषण का शिकार हो जाते हैं। बच्चों में बीमारी से लड़ने वाली एंटीबॉडी भी नहीं बन पाती है। आईजीएमसी की कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. तृप्ति चौहान ने विश्व स्तनपान दिवस पर यह जानकारी दी।
कम्यूनिटी विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. तृप्ति चौहान ने बताया कि वर्ष 2019-20 में नेशनल फैमिली हेल्थ की ओर से सर्वे करवाया था। प्रदेश के 11 हजार घरों में 5 साल से कम आयु के बच्चों पर ये सर्वे हुआ। सर्वे में सामने आया कि 30.8 फीसदी बच्चे कुपोषित पाए गए थे। इनमें अधिकांश बच्चों की हाइट कम थी। हालांकि गांव के बच्चों की तुलना में शहरी बच्चों की 4.5 फीसदी हाइट अधिक थी। इसके अलावा चंबा के 42.6 फीसदी बच्चों की हाइट कम पाई गई थी। 25.5 फीसदी बच्चे कम वजन के थे, जबकि 17.4 फीसदी बच्चे कमजोर थे। वहीं 19 फीसदी भरपूर मात्रा में डाइट दी गई थी।
विज्ञापन

दो साल तक करवाए ब्रेस्ट फीडिंग
डॉक्टरों का कहना है कि जन्म से दो साल तक माताएं अपने बच्चों को स्तनपान करवाए। ऐसा करने से जहां 30 से 40 की उम्र के बाद होने वाली शुगर, डायबिटीक, ल्यूकेमिया और कैंसर जैसी बीमारी नहीं होगी। एंटीबॉडी बनने के बाद शरीर अन्य बीमारियों से भी लड़ने में सक्षम होगा। इसके अलावा माताएं अपने बच्चों को फल आदि भी खिला सकती है। मां का दूध शिशु के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए बहुत ही जरूरी है। यह शिशु को निमोनिया, डायरिया से भी बचाता है। इसलिए बच्चे को जन्म के एक घंटे के भीतर मां का पहला पीला गाढ़ा दूध अवश्य पिलाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed