फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Mother And Son Jumped into River at Chamba.

कहासुनी के बाद पहले बेटे फिर मां ने नदी में लगाई छलांग, एक की लाश मिली

Fri, 17 Mar 2017 10:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भलेई (चंबा)
ब्यूरो/अमर उजाला, भलेई (चंबा) Updated Fri, 17 Mar 2017 10:20 AM IST
विज्ञापन
Mother And Son Jumped into River at Chamba.

किसी बात पर कहासुनी के बाद नदी पर बने पुल से पहले बेटे और फिर मां ने छलांग लगा दी। महिला का शव डैम से बरामद कर लिया है जबकि उसके बेटे का कुछ पता नहीं चल पाया है। यह सनसनीखेज मामला हिमाचल के चंबा का है।

विज्ञापन


फिलहाल मौसम खराब होने की वजह से पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुक्रवार सुबह तक टाल दिया है। कांडी पुल से छलांग लगाने वाली महिला की पहचान नर्वदा देवी (42) पत्नी स्वर्गीय सुरिंद्र और बेटा रोहित (21) निवासी लड़ोग, जिला चंबा के रूप में हुई है।
विज्ञापन

 
डीएसपी सलूणी महिंद्र सिंह मिन्हास ने बताया कि महिला नर्वदा देवी और उसके बेटे रोहित में वीरवार सुबह किसी मसले पर कहासुनी हुई थी। बात इतनी बढ़ गई कि रोहित कांडी पुल से छलांग लगाने की बात कहकर घर से निकल गया। उसकी मां उसे रोकने की कोशिश में पुल पर पहुंची थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे को मनाने के लिए उसके पीछे दौड़ी थी महिला

Mother And Son Jumped into River at Chamba.

महिला लोक निर्माण विभाग में कार्यरत थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों पुल पर दौड़ रहे थे। महिला लड़के को मनाने की कोशिश कर रही थी लेकिन वह पुल से कूद गया और उसके पीछे महिला ने भी छलांग लगा दी।

दोपहर करीब दो बजे घटी इस घटना की सूचना मौके पर मौजूद लोगों ने ही पुलिस व प्रशासन को दी। एसडीएम विजय धीमान ने बताया कि युवक की तलाश के लिए परियोजना से गोताखोर भेजने के लिए कहा गया है।

शुक्रवार को फिर से युवक की तलाश की जाएगी। एएसपी चंबा विरेंद्र ठाकुर ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद महिला के शव को अंतिम संस्कार के लिए भेज दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed