फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   mother and son died in a road accident at una himachal

सड़क किनारे खड़े टिपर से टकराई स्कूटी, मां-बेटे की मौत

Mon, 07 Jan 2019 08:30 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना Published by: ashok chauhan Updated Mon, 07 Jan 2019 08:30 PM IST
विज्ञापन
mother and son died in a road accident at una himachal

क्षेत्र के मवा कोहला हुए सड़क हादसे में मां-बेटे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान आशा देवी पत्नी अशोक कुमार, 28 वर्षीय जसविंद्र कुमार निवासी अंबोटा के रूप में हुई। बताया जा रहा दोनों मां-बेटा बुआ के घर लोहड़ी देकर घर लौट रहे थे।

विज्ञापन


पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। वहीं कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार दौलतपुर चौक से सोमवार देर शाम अंबोटा निवासी आशा देवी बेटे जसविंद्र के साथ स्कूटी पर पर सवार होकर अपने घर अंबोटा की तरफ जा रहे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान मवा कोहला में अंबेडकर भवन के समीप सड़क के किनारे खड़े टिपर से स्कूटी की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मां-बेटे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अभागा पति चौकीदार के पद पर कार्यरत

mother and son died in a road accident at una himachal
अंबोटा के उपप्रधान रोमी ठाकुर, पूर्व जिला पार्षद अश्वनी ठाकुर परिजनों को लेकर ग्रामीणों सहित मौके पर पहुंचे और शवों की शिनाख्त की। अभागा पति चौकीदार के पद पर कार्यरत है।

बेटा जसविंदर अविवाहित था। दोनों मां-बेटा अपनी बुआ के घर लोहड़ी देकर आ रहे थे। इस बारे में डीएसपी अंब मनोज जंवाल ने कहा कि मवाकोहला में सड़क दुर्घटना में मां-बेटे की मौत हुई है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ऊना अस्पताल भेज दिया है। वहीं मामले की आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

टेंपो-बाइक में टक्कर, युवक की मौत

mother and son died in a road accident at una himachal

क्षेत्र के घालुवाल में टेंपो-बाइक की टक्कर में युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान 35 वर्षीय राजकुमार निवासी बालीवाल के रूप में हुई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पुलिस ने मामले के संदर्भ में आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। 

पुलिस के मुताबिक रविवार रात राज कुमार बाइक पर ऊना से घर की ओर जा रहा था। घालूवाल के समीप सामने से आ रहे टेंपो के साथ टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक सवार बुरी तरह से लहूलुहान हो गया।

उसे फौरन क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी रमन चौधरी ने बताया कि मृतक की पहचान राज कुमार निवासी बालीवाल के रूप में की गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed