फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   mother and daughter killed as tree fall on home in rampur himachal pradesh

भूस्खलन से कोठे पर गिरा पेड़, मां-बेटी की मौत, तीन घायल

Tue, 13 Aug 2019 06:37 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/ज्यूरी (रामपुर बुशहर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/ज्यूरी (रामपुर बुशहर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 13 Aug 2019 06:37 PM IST
विज्ञापन
mother and daughter killed as tree fall on home in rampur himachal pradesh
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में बारिश का कहर जारी है। शिमला जिले के झाकड़ी के बाजवा जंगल में गुज्जरों के लकड़ी और तिरपाल से बनाए अस्थायी घर (कोठे) पर सोमवार रात डेढ़ बजे भूस्खलन से एक विशालकाय पेड़ गिर गया। पेड़ के नीचे दबने से मां और बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए।

विज्ञापन


घायलों का खनेरी अस्पताल में उपचार चल रहा है। सड़क से पांच घंटे पैदल चलकर प्रशासन और आईटीबीपी सराहन की टीम ने मां-बेटी के शव निकाले और घायलों को रेस्क्यू किया। कोठे में कुल नौ लोग थे। 
विज्ञापन


जिला कांगड़ा के देहरा में प्राथमिक स्कूल का जर्जर भवन गिर गया। हादसा सुबह 8 बजे हुआ। बच्चे अभी स्कूल आ ही रहे थे कि भवन धराशायी हो गया। गनीमत यह रही कि कोई चपेट में नहीं आया। इस स्कूल भवन को असुरक्षित घोषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों के पास अब बैठने के लिए कोई कमरा नहीं बचा। थुरल मार्ग पर ट्रक फंस गया, जिसके चलते पालमपुर-हमीरपुर स्टेट हाईवे करीब पांच घंटे बाधित रहा। नेहरू कुंड के पास भूस्खलन से नीचे आईं चट्टानों से छह घंटे तक मनाली-लेह मार्ग बाधित रहा। सैकड़ों पर्यटक, सेना के वाहन और ट्रक इसमें फंसे रहे। जाहू-मंडी मार्ग भी कुछ देर बाधित रहा।

mother and daughter killed as tree fall on home in rampur himachal pradesh

चंबा में 89 मार्गों पर वाहनों के पहिये थमे रहे। प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन से करीब 122 छोटी-बड़ी सड़कें बंद हैं। उधर, परवाणू की कौशल्या खड्ड में एक शव बहकर आया है, जिसकी अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। मंगलवार दोपहर गगल एयरपोर्ट पर आने वाली एयर इंडिया की उड़ान खराब मौसम के चलते नहीं आई, जबकि चार उड़ानें नियमित समय पर हुईं।

16 और 17 को भारी बारिश की चेतावनी, येलो अलर्ट 
मौसम विभाग ने 16 और 17 अगस्त को हिमाचल के कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। सूबे में 19 अगस्त तक मौसम खराब रहेगा।

शिमला शहर का न्यूनतम तापमान 17.5, सुंदरनगर 22.8, भुंतर 21.6, कल्पा 15.9, धर्मशाला 20.6, ऊना 23.0, नाहन 18.5, केलांग 14.2, पालमपुर 20.0, सोलन 21.2, मनाली 17.0, कांगड़ा 22.2, मंडी 22.6, बिलासपुर 19.0, हमीरपुर 19.8, चंबा 22.8, डलहौजी 14.0 और कुफरी 13.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed