फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   more then 38000 aplicants applied for conductor post

चौंकिए मत! हिमाचल में हैं इतने सारे बेरोजगार

Wed, 20 Aug 2014 02:26 PM IST
Updated Wed, 20 Aug 2014 02:26 PM IST
विज्ञापन
more then 38000 aplicants applied for conductor post

हिमाचल में बेरोजगारों की लंबी फौज खड़ी हो गई है। नौकरी के लिए एक अनार सौ बीमार जैसी स्थिति पैदा हो गई है। एचआरटीसी में अनुबंध आधार पर 680 पदों के लिए कंडक्टरों की भर्ती को अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे गए थे।

विज्ञापन


कंडक्टरों की भर्ती के लिए करीब 40 हजार आवेदन पत्र सरकार ने छपवाए थे। हैरत इस बात की है कि सरकार की ओर से आमंत्रित 680 पदों के लिए करीब 35 हजार आवेदन फार्म बिके हैं। सचिव तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला को इनमें से करीब 30 हजार आवेदन पत्र मिले हैं।
विज्ञापन


वहीं, राज्य विद्युत बोर्ड में जूनियर टी- मेट के करीब 337 पदों के लिए कांगड़ा, चंबा और ऊना जिले से करीब 8 हजार आवेदन पत्र मिल चुके हैं।करीब एक हजार पदों के लिए 38 हजार आवेदन पत्र आना हिमाचल में बढ़ती बेरोजगारी की हालत बयां कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

35 हजार आवेदन पत्र बिके : डीएम

more then 38000 aplicants applied for conductor post

धर्मशाला स्थित एचआरटीसी के डीएम विजय सिंह सपैहिया का कहना है कि परिचालकों की भर्ती के लिए करीब 40 हजार आवेदन पत्र छपवाए गए थे। इनमें से करीब 35 हजार आवेदन पत्र बिके हैं।

अब तक 30 हजार आवेदन मिले : वर्मा

तकनीकी शिक्षा बोर्ड के सचिव सुनील वर्मा का कहना है कि परिचालकों की भर्ती के लिए उनको करीब 30 हजार आवेदन पत्र मिल चुके हैं। इसके लिए लिखित परीक्षा 31 अगस्त को होगी।

वहीं, राज्य विद्युत बोर्ड के धर्मशाला स्थित उत्तरी क्षेत्र के मुख्य अभियंता जेएस परमार का कहना है कि जूनियर टी- मेट की भर्ती के लिए ऊना, चंबा और कांगड़ा जिलों से करीब 8 हजार आवेदन पत्र मिल चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed