फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   more than four hundred posts will fill up in hp health department

स्वास्थ्य विभाग में भरे जाएंगे इतने पद, मंत्री विपिन सिंह परमार ने किया खुलासा

Wed, 07 Mar 2018 10:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Wed, 07 Mar 2018 10:25 AM IST
विज्ञापन
more than four hundred posts will fill up in hp health department

हिमाचल स्वास्थ्य विभाग में रिक्त पदों की भर्ती को लेकर स्वास्थ्य मंत्री का बयान आया है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री विपिन सिंह परमार ने कहा कि पिछली दो बैठकों के दौरान चिकित्सकों के 400 पदों को भरने के अलावा पैरा मेडिकल स्टाफ के विभिन्न पद और अनेक अस्पतालों के स्तरोन्नयन की स्वीकृतियां प्रदान की गई हैं। 

विज्ञापन


परमार ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर सुधारों के लिए विभाग के सभी अधिकारियों और चिकित्सकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत विभिन्न सेवाओं के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए सभी फ ील्ड अधिकारियों को समर्पण की भावना के साथ कार्य करने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का लक्ष्य अंतिम छोर पर बैठे अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना है।

विज्ञापन

इन जिलों को मिलेंगे स्वास्थ्य केंद्र

more than four hundred posts will fill up in hp health department

परमार ने कहा कि कांगड़ा जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवारना को 50 बिस्तरों के नागरिक अस्पताल में स्तरोन्नत करने तथा इस अस्पताल के सुचारू संचालन के लिए विभिन्न श्रेणियों के 20 अतिरिक्त पद स्वीकृत करने के लिए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का आभार जताया है।

मुख्यमंत्री ने फरवरी माह में ही अस्पताल को स्तरोन्नत करने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि मंडी जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बालीचौकी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्तरोन्नत करने के लिए भी मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इन अस्पतालों के स्तरोन्नयन को लेकर लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हुई है और क्षेत्र के लोगों को समीपवर्ती अस्पतालों में बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध होंगी।

उन्होंने कहा कि लोगों को गुणात्मक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना वर्तमान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और पहले ही दिन से राज्य के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में श्रम शक्ति एवं बेहतर अधोसंरचना उपलब्ध करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल की प्रत्येक बैठक में स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए कोई न कोई निर्णय अवश्य लिया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed