फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   More than a thousand people died every year in accidents

हिमाचल: हादसों में हर साल जा रही एक हजार से ज्यादा लोगों की जान

Tue, 02 Jul 2019 10:31 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 02 Jul 2019 10:31 AM IST
विज्ञापन
More than a thousand people died every year in accidents
accident shimla - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश में हर साल एक हजार से अधिक लोग सड़क हादसों में जान गंवा रहे हैं। इनमें ज्यादातर मौतें लापरवाही से हो रही हैं। हजारों लोग घायल हो रहे हैं। कहीं चालक की लापरवाही, कहीं तकनीकी खराबी तो कहीं सड़कों का दुरुस्त न होना सड़क हादसों होने का कारण बन रहा है।

विज्ञापन


पिछले दो महीनों में प्रदेश में दर्जनों लोगों की मौत हो गई। सैकड़ों लोग घायल हुए हैं। कुल्लू के बंजार में बड़ा बस हादसा हुआ तो कई अन्य छोटे वाहन भी दुर्घटना के शिकार हुए। कांगड़ा जिले में सड़क हादसों में दो महीने में 11 लोगों की मौत हुई।
विज्ञापन


पांच जून को नूरपुर में ट्रक के नीचे आने से दो युवकों और एक जून को बस की चपेट में आने से कांगड़ा में बच्ची की मौत हुई। हमीरपुर में दो माह में जिले में दर्जन भर सड़क हादसे हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दो महीनों में आधा दर्जन बड़ी वाहन दुर्घटनाएं

उपमंडल नादौन के नौंहगी में दो हफ्ते पहले एक स्कूल बस और स्कूटी की टक्कर में एक की मौत हुई। नादौन में गाड़ी पलटने से युवक की जान गई। बाइक की टक्कर से भट्ठा गांव के पास एक महिला की मौत हो गई।

चंबा में पिछले दो महीनों में आधा दर्जन के करीब बड़ी वाहन दुर्घटनाएं हुई हैं। इनमें एक दर्जन से अधिक लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। डलहौजी के पंजपुला में हुए बस हादसे में दस लोगों की मौत हो गई, जबकि 35 लोग घायल हो गए।

कांदु के पास एक कार गहरी खाई में गिरी। इस कार हादसे में दो लोगों की मौत हुई। सोलन जिले में भी पिछले दो महीने में सड़क  हादसों में कई ने जान गंवाई। पांच मई को सोलन के परवाणू टिंबर चौक पर गाड़ी खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। यही हाल शिमला और किन्नौर जिलों के भी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed