{"_id":"69f0c6ff67569673fd0491a8","slug":"more-than-5-lakh-voters-will-elect-their-head-in-441-panchayats-of-the-district-shimla-news-c-19-sml1002-712930-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: जिले की 441 पंचायतों में 5 लाख से अधिक मतदाता चुनेंगे अपना प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: जिले की 441 पंचायतों में 5 लाख से अधिक मतदाता चुनेंगे अपना प्रधान
विज्ञापन
जिला परिषद के 25 और 224 पंचायत समिति के पदों पर भी तीन चरणों में होंगे चुनाव, 250375 महिला मतदाता शामिल
इस बार 29 नई पंचायतों का किया गया है गठन
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। जिला शिमला की 441 पंचायतों में चुनाव का बिगुल बज गया है। तीन चरणों में चुनाव करवाने की घोषणा के साथ ही जिले के ग्रामीण इलाकों में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। जिले में 5,08835 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 2,58,460 पुरुष और 2,50,375 महिलाएं मतदाता शामिल हैं।
जिला शिमला में अब तक 412 के करीब पंचायतें थीं लेकिन 29 नई पंचायतों के गठन के बाद अब यह आंकड़ा 441 पहुंच गया है। पूर्व में जहां जिला परिषद में 24 वार्ड थे उनमें भी एक अतिरिक्त वार्ड बनाया है। ऐसे में इस बार जिला परिषद के 25 वार्डों के सदस्य और पंचायत समिति के 224 पदों के लिए चुनाव करवाए जाएंगे। नामांकन प्रक्रिया 7, 8 और 11 मई तक चलेगी। 12 मई को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।
उम्मीदवार 14 और 15 मई को अपने नाम वापस ले सकेंगे। हालांकि यह मतदान तीन चरणों में होगा। प्रथम चरण का मतदान 26 मई को, दूसरा चरण 28 मई को और तीसरे चरण के मतदान 30 मई को होंगे। ऐसे में प्रधान, उपप्रधान, वार्ड सदस्य, पंचायत समिति और जिला परिषद के संभावित उम्मीदवारों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस वजह से अब माहौल पूरी तरह गरमाने शुरू हो गया है।
विज्ञापन
किस पंचायत में कब होंगे चुनाव आज होगी घोषणा
शिमला। जिला शिमला की पंचायतों में किस तिथि में चुनाव करवाए जाएंगे, इस पर उपायुक्त आज फैसला लेंगे। जल्द ही इसका शेड्यूल जारी हो सकता है। राज्य निर्वाचन आयोग के चुनावों की तिथियों की घोषणा के बाद अब प्रशासन ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी है। ऐसे में मंगलवार शाम तक अधिकारी और कर्मचारी इन कार्यों में पूरी तरह जुटे रहे।