फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   More than 300 application for Bcom first year

संजौली कॉलेज में बीकॉम की सीटों के लिए मारामारी

Fri, 13 Aug 2021 11:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
More than 300 application for Bcom first year
More than 300 application for Bcom first year
बीकॉम प्रथम की 80 सीटों के लिए अभी तक आ चुके हैं 388 आवेदन
विज्ञापन

हर कोर्स के लिए तीन गुणा के आवेदन
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। सेंटर ऑफ एक्सिलेंस संजौली कॉलेज में इस बार स्नातक डिग्री कोर्स के प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने के लिए सबसे अधिक मारामारी बीकॉम प्रथम वर्ष में रहेगी। कॉलेज की 80 सीटों के लिए अब तक 388 आवेदन आ चुके हैं।
यही नहीं कॉलेज में जमा दो की मेरिट के आधार पर दिए जाने वाले प्रवेश के लिए आए ऑनलाइन आवेदनों के मुताबिक हर कोर्स में कड़ी प्रतिस्पर्धा रहेगी। स्नातक डिग्री कोर्स बीएससी मेडिकल, नॉन मेडिकल, बीकॉम, बीए, बीवॉक, बीसीए और बीबीए के लिए कुल 2398 आवेदन आ चुके हैं। इन कोर्स में 1112 सीटों पर ही प्रवेश दिया जाना है।
विज्ञापन

बीए प्रथम वर्ष की 600 सीटों के लिए 1227 आवेदन आ चुके हैं। बीएससी मेडिकल की 140 सीटों के लिए 249, नॉन मेडिकल की 140 सीटों के लिए 355 आवेदन आए हैं। बीसीए की 40 सीटों के लिए 148, बीबीए की 40 सीटों के लिए 110 ऑनलाइन आवेदन आ चुके हैं। इसके अलावा बीवॉक रिटेल मैनेजमेंट की 40 सीटों के लिए 18, टूरिज्म एंड हास्पिटेलिटी की 40 सीटों के लिए 51 आवेदन आए हैं। कॉलेज में भी प्रवेश की अंतिम तिथि को 24 अगस्त तक बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज प्राचार्य डॉ. सीबी मेहता ने बताया कि संशोधित प्रवेश शेड्यूल को कॉलेज लागू कर रहा है। सभी कोर्स में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की समय सीमा को 24 अगस्त तक बढ़ा दी है। 25 अगस्त को पहली प्रवेश सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed