फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   More than 2000 students attended the Awareness rally against drug addiction in shimla

नशे के खिलाफ जागरूकता रैली में शामिल हुए 2000 से अधिक विद्यार्थी

Wed, 27 Jun 2018 08:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 27 Jun 2018 08:44 AM IST
विज्ञापन
More than 2000 students attended the Awareness rally against drug addiction in shimla

शिमला में नशे के खिलाफ जागरूकता रैली में 2000 से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रिज मैदान में पुलिस विभाग द्वारा नशीली दवाओं के दुरूपयोग और अवैध तस्करी के विरूद्ध अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर नशीली दवाओं के दुरूपयोग के विरूद्ध जागरूकता रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने मालरोड़ शिमला पर पुलिस नियंत्रण कक्ष में स्थापित एलईडी स्क्रीन का भी शुभारंभ किया। जागरूकता रैली में शिमला शहर के 29 स्कूलों, स्वयंसेवी संस्थाओं, आईटीआई और नर्सिंग कॉलेजों के 2000 से अधिक छात्रों ने भाग लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नशीली दवाओं के दुरूपयोग के विरूद्ध छात्रों तथा अन्य प्रतिभागियों को शपथ भी दिलाई। 

विज्ञापन

नशीली दवाओं का दुरूपयोग चिंता का कारण

More than 2000 students attended the Awareness rally against drug addiction in shimla
पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विशेष रूप से युवा पीढ़ी के बीच नशीली दवाओं का दुरूपयोग विश्व स्तर पर चिंता का कारण है। उन्होंने कहा कि इस सामाजिक बुराई को समाप्त करने के लिए सरकार, गैर सरकारी संगठनों, अभिभावकों और अन्य लोगों द्वारा सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग नशीली दवाओं के दुरूपयोग के विरूद्ध छात्रों और लोगों को संवेदनशील बनाने के लिए विभिन्न जागरूकता अभियान आयोजित कर रहा है। 

कहा कि पुलिस विभाग द्वारा नशे का अवैध कारोबार करने वालों के विरूद्ध अभियान को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए एक विशेष टास्क फोर्स गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि ड्रग माफिया से निपटने के लिए शिमला, कांगड़ा और कुल्लू में तीन राज्य नार्कोटिक अपराध नियंत्रण इकाइयां स्थापित की गई हैं। 

1023 नशा मुक्ति अभियान चलाए गए

More than 2000 students attended the Awareness rally against drug addiction in shimla

ठाकुर ने कहा कि राज्य पुलिस द्वारा नशीली दवाओं के दुरूपयोग के खतरे के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए 1023 नशा मुक्ति अभियान वर्ष 2018 में चलाए गए हैं।

उन्होंने गैर सरकारी संस्थाओं, महिला मंडलों और पंचायती राज संस्थानों के प्रतिनिधियों से भी समाज से इस सामाजिक बुराई को समाप्त करने के लिए आगे आने का आग्रह किया।

स्वास्थ्य मंत्री  विपिन सिंह परमार, उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर, अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह बी.के. अग्रवाल, नगर निगम शिमला के उप महापौर राकेश शर्मा, पुलिस महानिदेशक

एसआर मरड़ी, एडीजीपी सीआईडी अशोक तिवारी, आईजी हिमाशु मिश्रा, डीआईजी आसिफ जलाल, पूर्व डीजीपी आरआर वर्मा, उपायुक्त शिमला अमित कश्यप तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed