फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   More than 200 gods and goddesses invited for international Kulu Dashera festival

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के लिए 200 से ज्यादा देवी देवताओं को न्योता

Sun, 04 Aug 2019 10:41 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Sun, 04 Aug 2019 10:41 AM IST
विज्ञापन
More than 200 gods and goddesses invited for international Kulu Dashera festival

आठ अक्तूबर से शुरू होने वाले अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव 2019 को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। भगवान रघुनाथ के सम्मान में मनाए जाने वाले उत्सव में दशहरा उत्सव समिति ने कुल्लू के 200 से ज्यादा देवी देवताओं को न्योता भेज दिया है। देवी देवताओं को यह निमंत्रण समिति ने जिला के सभी तहसील व उपतहसीलों के लिए भेजे हैं। देवता श्रृंगाऋषि व बालू नाग को निमंत्रण पत्र नहीं दिया गया है।

विज्ञापन


भगवान रघुनाथ की अध्यक्षता में मनाए जाने वाले सात दिवसीय दशहरा उत्सव में देवी देवताओं की भागीदारी को लेकर दशहरा समिति ने देवता खुडीजल, देवी हिडिंबा, बिजली महादेव, व्यास ऋषि, टकरासी नाग, कोट पझारी, शेष नाग, माता पार्वती, मंगलेश्वर महादेव, मनुऋषि शैंशर, कशु नारायण, शंगचूल महादेव, देवता चंभू और चोतरू नाग सहित जिलाभर के सैकड़ों देवी देवताओं को निमंत्रण भेजे हैं।

विज्ञापन

पिछले साल दशहरा उत्सव में रिकाॅर्ड देवी देवता पहुंचे थे

More than 200 gods and goddesses invited for international Kulu Dashera festival

प्रशासन ने देवी देवताओं को भेजे गए निमंत्रण पत्रों को तहसीलदार के जरिए भेजा है। एडीएम कुल्लू अक्षय सूद ने कहा कि देवी देवताओं की भागीदारी ही अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव की पहचान है।

ऐसे में जिला दशहरा कमेटी ने देवी देवताओं को निमंत्रण भेज दिए हैं। जिला के सभी तहसीलदार व नायब तहसीलदारों के माध्यम से यह निमंत्रण संबंधित देवी देवताओं तक पहुंचाए जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि पिछले साल दशहरा उत्सव में रिकाॅर्ड 250 से अधिक देवी देवताओं ने दशहरा में अपनी उपस्थित दर्ज की थी। इससे दशहरा उत्सव कमेटी को देवी देवताओं के देवरथों को ठहराने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा था। ढालपुर मैदान भी छोटा पड़ गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed