पर्यटन निगम के होटलों में बढ़ी मानसून पैकेज की मियाद, इस दिन तक मिलेगी छूट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्यटन विकास निगम के दस होटलों में 30 सितंबर तक मानसून डिस्काउंट मिलेगा। मनाली, कुल्लू, नग्गर, हमीरपुर और खज्जियार के होटलों में निगम ने कमरों के किराया घटा दिया है।
ऑफ सीजन में सैलानियों को रिझाने के लिए 14 सितंबर को समाप्त हुए मानसून पैकेज की मियाद 30 सितंबर तक बढ़ा दी गई है। इन चयनित दस सरकारी होटलों की बुकिंग में 50 से 20 फीसदी तक डिस्काउंट मिलेगा।
पर्यटन निगम ने 16 जुलाई से 14 सितंबर तक 50 से अधिक होटलों में कमरों की बुकिंग पर छूट देने के लिए मानसून पैकेज की घोषणा की थी। इसी कड़ी में दस होटलों में इस पैकेज की अवधि को बढ़ा दिया गया है।
इन होटलों में घटाए गए कमरों की बुकिंग के रेट
अक्तूबर महीने में सूबे के सरकारी होटलों में किसी तरह की छूट नहीं मिलेगी। 16 नवंबर से 31 मार्च 2020 तक विंटर पैकेज में कमरों का किराया कम होगा।लॉग हट मनाली, होटल आचर्ड हट्स मनाली में 50 फीसदी छूट मिलेगी।
हडिंबा काटेज मनाली में 40 फीसदी, होटल सरवरी कुल्लू में 35 फीसदी, होटल कुंजुम मनाली, होटल रोहतांग मनालसु, होटल कैसल नग्गर, होटल देवदार खज्जियार में 30 फीसदी, होटल हमीर हमीरपुर में 25 फीसदी और हमटा हट्स मनाली में 20 फीसदी छूट मिलेगी।