{"_id":"59b3d3634f1c1bfb7f8b558d","slug":"monsoon-package-in-hotel-will-end-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"खत्म होने वाला है होटलों में डिस्काउंट, अभी मिल रही इतनी छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खत्म होने वाला है होटलों में डिस्काउंट, अभी मिल रही इतनी छूट
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 09 Sep 2017 05:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य पर्यटन विकास निगम के हिमाचल में स्थित होटलों में 15 सितंबर से मानसून पैकेज के तहत डिस्काउंट नहीं मिलेगा। 14 सितंबर को पर्यटन निगम के होटलों में मानसून पैकेज की अवधि समाप्त हो जाएगी। अभी पैकेज के तहत कमरों की बुकिंग पर 20 से 40 फीसदी तक छूट मिल रही है।
विज्ञापन
निगम के हिमाचल प्रदेश में स्थित 50 से अधिक होटलों में मानसून पैकेज के तहत छूट दी जा रही है। इन होटलों में अब 16 नवंबर से विंटर डिस्काउंट होगा। ऑफ सीजन में होटलों की ऑक्यूपेंसी बनाए रखने के लिए मानसून पैकेज शुरू किया गया है।
विज्ञापन
पर्यटन निगम के शिमला, चायल, परवाणू, बड़ोग, रामपुर, मंडी, कुल्लू, धर्मशाला, ज्वालाजी, पालमपुर और चंबा, डलहौजी स्थित होटलों में कमरों की बुकिंग पर डिस्कांउट की सुविधा दी जा रही है, जबकि खाने और पीने के सामान के लिए सैलानियों से पूरा शुल्क लिया जा रहा है।
विज्ञापन
सबसे अधिक 40 प्रतिशत डिस्कांउट सात होटलों में दिया जा रहा है। पांच होटलों में 35 फीसदी, 18 होटलों में 30 फीसदी, 12 होटलों में 25 फीसदी और 11 होटलों में 20 फीसदी तक डिस्कांउट है। पर्यटन निगम के होटलों के कमरों की बुकिंग में ही डिस्कांउट है। डोरमैट्री पर छूट नहीं है।