{"_id":"609e8d39c31a9a5ad5481ac2","slug":"monsoon-may-hit-himachal-pradesh-by-june-25-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में 25 जून को दस्तक दे सकता है मानसून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में 25 जून को दस्तक दे सकता है मानसून
Fri, 14 May 2021 08:16 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 14 May 2021 08:16 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश में 18 से 20 मई तक दोबारा प्रदेश में बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। 18 मई को मैदानी और मध्य पर्वतीय जिलों में बारिश, अंधड़ और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट भी जारी हुआ है।
विज्ञापन
शिमला में बारिश( फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में 25 जून को दक्षिण पश्चिम मानसून प्रवेश कर सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि 31 मई को केरल में दक्षिण पश्चिम मानसून प्रवेश करने के आसार हैं। ऐसे में संभावना जताई जा सकती है कि 25 जून तक हिमाचल प्रदेश में भी मानसून की बरसात शुरू हो जाएगी। इसी तर्ज पर 10 से 15 जून के बीच प्रदेश में प्री मानसून दस्तक दे सकता है।
विज्ञापन
उधर प्रदेश के मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में शनिवार से मौसम साफ हो जाएगा।
प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में शनिवार को हल्की बारिश के आसार हैं। पूरे प्रदेश में 17 मई तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। 18 से 20 मई तक दोबारा प्रदेश में बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। 18 मई को मैदानी और मध्य पर्वतीय जिलों में बारिश, अंधड़ और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट भी जारी हुआ है। उधर, शुक्रवार को रोहतांग दर्रे की ऊंची चोटियों में हल्का हिमपात हुआ। शुक्रवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। हालांकि, धूप खिलने के बावजूद अधिकतम तापमान में सामान्य से तीन डिग्री की कमी दर्ज हुई। वीरवार रात को प्रदेश के न्यूनतम तापमान में पांच से छह डिग्री की कमी दर्ज हुई।
विज्ञापन
अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस )
ऊना 34.4
बिलासपुर 34.1
हमीरपुर 32.8
कांगड़ा 30.4
सोलन 29.4
नाहन 29.4
चंबा 28.8
धर्मशाला 24.4
शिमला 22.0
डलहौजी 16.3
केलांग 14.0