फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Monsoon is expected to depart after 25 September from Himachal

हिमाचल से इस दिन विदा होगा मानसून, 22 सितंबर तक खराब रहेगा मौसम

Mon, 16 Sep 2019 01:24 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 16 Sep 2019 01:24 PM IST
विज्ञापन
Monsoon is expected to depart after 25 September from Himachal
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में 22 सितंबर तक मौसम खराब बना रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार इस दौरान कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है। हिमाचल से 25 सितंबर के बाद मानसून विदा होने के आसार जताए गए हैं।

विज्ञापन


प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में सोमवार को मौसम साफ रहा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई। हालांकि शिमला में सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई। 
विज्ञापन

मंगलवार को मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर और लाहौल-स्पीति में मौसम साफ रहने के आसार हैं। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा के कुछ क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


22 सितंबर तक प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। सोमवार को ऊना में अधिकतम तापमान 33.0, हमीरपुर 32.1, बिलासपुर 32.0, सुंदरनगर 31.0, मंडी 30.9, सोलन 30.5, चंबा 30.4, कांगड़ा 29.9, नाहन 29.0, धर्मशाला 26.6, शिमला 24.8 और डलहौजी में 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।


उधर, रविवार रात को भी धर्मशाला में बारिश का दौर जारी रहा। धर्मशाला में 57, अंब 30, पांवटा साहिब 18, झंडूता 15, गगल 9, नयनादेवी 7, बैजनाथ 6, ऊना 5, नगरोटा सूरियां 4, सरकाघाट-नादौन-सुंदरनगर 3 और मंडी में 2 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed