फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Monsoon in Himachal: 33 percent more rains recorded, loss of Rs 8657.80 crore

Monsoon in Himachal: मानसून में अब तक 33 फीसदी अधिक बरसे बादल, 2527 मकान ढहे

Fri, 01 Sep 2023 01:24 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 01 Sep 2023 01:24 PM IST
सार

प्रदेश में शुक्रवार से बारिश के आसार हैं। 6 सितंबर तक मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। गुरुवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा।

विज्ञापन
Monsoon in Himachal: 33 percent more rains recorded, loss of Rs 8657.80 crore
हिमाचल में मानसून - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्राकृतिक आपदा की मार झेल रहे हिमाचल प्रदेश में अगस्त के दौरान सामान्य से चार फीसदी कम बारिश दर्ज हुई है। 24 जून से 31 अगस्त तक मानसून सीजन में सामान्य से 33 फीसदी अधिक बरसे बादल बरसे हैं। हिमाचल में एक सप्ताह से मौसम साफ चल रहा है। इस दौरान सूबे में सामान्य से 75 फीसदी कम बारिश दर्ज हुई। इसके चलते अगस्त की बारिश का कुल आंकड़ा सामान्य से कम रहा है। लगातार तीसरे वर्ष अगस्त में सामान्य से कम बारिश हुई है। अगस्त 2022 में सामान्य से चार और 2021 में 44 फीसदी कम बारिश हुई थी। प्रदेश में शुक्रवार से बारिश के आसार हैं। 6 सितंबर तक मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन


गुरुवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। ऊना में अधिकतम तापमान 36.6, बिलासपुर में 35.3, चंबा में 33.8, सुंदरनगर-भुंतर में 33.4, कांगड़ा में 33.0, मंडी में 32.3, सोलन में 31.0, नाहन में 29.3, धर्मशाला में 28.5, शिमला में 26.4 और मनाली में 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। उधर, मानसून सीजन के दौरान लाहौल-स्पीति जिला को छोड़कर शेष सभी जिलों में सामान्य से अधिक बारिश हुई है। लाहौल-स्पीति में सामान्य से 30 फीसदी कम बारिश दर्ज हुई। बिलासपुर में सामान्य से 76, चंबा में 13, हमीरपुर में 52, कांगड़ा में 13, किन्नौर में 40, कुल्लू में 65, मंडी में 58, शिमला में 91, सिरमौर में 56, सोलन में 99 और ऊना में 7 फीसदी अधिक बारिश दर्ज हुई।
विज्ञापन


मानसून सीजन में हिमाचल को 8657.80 करोड़ का नुकसान
मानसून सीजन के दौरान हिमाचल प्रदेश को 8657.80 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। लोक निर्माण विभाग को सबसे ज्यादा 2932.94 करोड़ रुपये नुकसान का आकलन किया जा चुका है। बाढ़ से प्रदेश में 2527 मकान ढह गए जबकि 10799 क्षतिग्रस्त हुए हैं। वहीं 5607 गोशालाएं और 314 दुकानें ढही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed