Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Monsoon clouds will rain more in the queen of mountains

Shimla News: पहाड़ों की रानी में ज्यादा बरसेंगे मानसून के मेघ

Thu, 05 Jun 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Monsoon clouds will rain more in the queen of mountains
मौसम विज्ञान केंद्र ने जताई 106 फीसदी अधिक बारिश होने की संभावना, सामान्य से अधिक रहेगा स्तर
विज्ञापन

कृषि के लिए फायदेमंद मानी जा रही बारिश
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने दक्षिण-पश्चिम मानसून (जून से सितंबर) का पूर्वानुमान जारी कर दिया है। पूर्वानुमान के अनुसार इस बार शिमला सहित पूरे प्रदेश में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है।

विभाग के अनुसार शिमला शहर में मानसून के दौरान औसतन बारिश पिछले साल के मुकाबले 106 फीसदी अधिक हो सकती है। प्रदेश में 109 फीसदी से अधिक बारिश होने के आसार हैं। इसे सामान्य से अधिक बारिश की श्रेणी में रखा है। शिमला जिले में मानसून के दौरान सामान्य बारिश 627.5 मिमी तक होती है लेकिन इस बार यह आंकड़ा इससे पार हो सकता है। जून 2025 के लिए विशेष पूर्वानुमान में भी राज्य के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक वर्षा की संभावना जताई है। जून माह में हिमाचल की औसतन सामान्य वर्षा 101.1 मिमी होती है, लेकिन इस बार इससे ज्यादा बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन


खेती और जल स्रोतों के लिए बारिश इस बार फायदेमंद मानी जा रही है, लेकिन इसके साथ बाढ़, भूस्खलन, परिवहन बाधाएं, स्वास्थ्य समस्याएं और पारिस्थितिकी तंत्र पर प्रभाव पड़ने की भी आशंका है। ऐसे में प्रशासन को पहले से तैयारी करने की आवश्यकता है। विभाग ने चेताया है कि जल, सड़क और स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में आवश्यक रणनीति तथा आपातकालीन प्रतिक्रिया व्यवस्था को मजबूत किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन



सुरक्षा उपायों का करें पालन : संदीप
मौसम विभाग के वैज्ञानिक अधिकारी संदीप शर्मा ने बताया कि इस बार औसत से अधिक बारिश शहर में पड़ सकती है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वह मौसम संबंधी चेतावनियों पर ध्यान दें और आपदा प्रबंधन तथा सुरक्षा उपायों का पालन करें। वहीं तापमान को लेकर भी पूर्वानुमान में कहा है कि राजधानी में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर रह सकते हैं। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास ही रहेंगे। राहत की बात यह है कि जून में गर्मी की लहर (हीटवेव) सामान्य या उससे कम रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article