फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   monsoon break in summer closing schools of himachal from 26 june

हिमाचल के ग्रीष्मकालीन स्कूलों में इस दिन से शुरू होंगी मानसून की छुट्टियां, अधिसूचना जारी

Tue, 25 Jun 2019 10:14 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 25 Jun 2019 10:14 AM IST
विज्ञापन
monsoon break in summer closing schools of himachal from 26 june
फाइल फोटो

हिमाचल के ग्रीष्मकालीन स्कूलों में 26 जून से दो अगस्त तक मानसून की 38 छुट्टियां रहेंगी। उच्च शिक्षा निदेशालय ने छुट्टियों के शेड्यूल की अधिसूचना जारी कर दी है। बीते साल 25 जून से 31 जुलाई तक छुट्टियां हुई थीं। सरकार ने इस साल छुट्टियों में एक-दो दिन का बदलाव किया है। 

विज्ञापन


कुल्लू जिला के स्कूलों में 23 जुलाई से 14 अगस्त तक 23 दिनों की मानसून छुट्टियां रहेंगी। शीतकालीन स्कूलों में 22 से 27 जुलाई तक छह दिनों की मानसून ब्रेक होगी। बीते कुछ दिनों से मानसून ब्रेक को लेकर असमंजस बना हुआ था।

विज्ञापन

मार्च महीने में निदेशालय ने 25 जुलाई से 31 अगस्त तक छुट्टियां करने की अधिसूचना जारी करने के बाद वापस ले ली थी। इससे यह स्पष्ट नहीं हो रहा था कि मानसून ब्रेक कब से होगी।

अधिकांश शिक्षक संघ अगस्त महीने के दौरान छुट्टियां करने के पक्ष में थे। संघ के पदाधिकारियों का तर्क  था कि अगस्त महीने में ज्यादा बारिश होती है। ऐसे में स्कूलों को बंद करना पड़ता है।

बीते साल भी कई जिलों में उपायुक्तों ने भारी बारिश के चलते स्कूलों को बंद किया था। लेकिन प्रदेश सरकार ने शिक्षक संघों की मांग की जगह पुरानी व्यवस्था को ही बरकरार रखते हुए हल्का बदलाव किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed