फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Monsoon arrival in Himachal Pradesh three day yellow alert in state

Monsoon in Himachal: हिमाचल में दो दिन बाद पहुंचेगा मानसून, तीन दिन का येलो अलर्ट

Sun, 26 Jun 2022 09:08 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 26 Jun 2022 09:08 PM IST
सार

28 से 30 जून तक प्रदेश में गर्जना के साथ बारिश होने का मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने येलो अलर्ट जारी किया है। सोमवार को भी प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बारिश के आसार जताए गए हैं।

विज्ञापन
Monsoon arrival in Himachal Pradesh three day yellow alert in state
रिज मैदान पर घूमते सैलानी। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में मानसून अब दो दिन बाद प्रवेश करेगा। 28 से 30 जून तक प्रदेश में गर्जना के साथ बारिश होने का मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि सोमवार को भी प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बारिश के आसार जताए गए हैं। 

विज्ञापन


पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण भूस्खलन की भी आशंका जताई गई है। पानी, बिजली और संचार संबंधित सेवाएं इससे बाधित हो सकती हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि आने वाले दिनों में मानसून जोर पकड़ेगा। इसलिए जिलों के अधिकारियों को कहा गया है कि वे इसके लिए तैयारी करके रखें। मुख्य सड़कों के बाधित होने की स्थिति में वैकल्पिक मार्गों को दुरुस्त करके रखें।
विज्ञापन


सुहावने मौसम का लुत्फ उठाने पहुंचे सैलानी
वीकेंड पर रविवार को भी शिमला सैलानियों से गुलजार रहा। शनिवार रात शहर की सड़कों पर पार्क गाड़ियों को रविवार सुबह भी पार्किंगों में जगह नहीं मिली। सुबह 10:00 बजे ही अधिकतर पार्किंग पैक हो गईं। हालांकि दोपहर बाद सैलानियों की आमद में हल्की कमी आई। शनिवार के बाद रविवार को भी दोपहर बाद तक शहर में जाम के कारण लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को शिमला सहित कुफरी, नारकंडा, मशोबरा और नालदेहरा में भी दिन भर सैलानियों की खूब रौनक रही। रविवार को शहर के होटलों में 90 फीसदी कमरे बुक रहे। शहर के बाहरी क्षेत्रों में होम स्टे भी एडवांस बुक रहे। शिमला में समर टूरिस्ट सीजन के दौरान सैलानियों की भारी आमद लगातार जारी है। 


शिमला के सुहावने मौसम का लुत्फ उठाने के लिए भारी संख्या में सैलानी शिमला का रुख कर रहे हैं। रविवार को दिन भर शिमला में सैलानियों का तांता लगा रहा। रिज मैदान और मालरोड पर सैलानियों की खूब चहल पहल रही। पर्यटन विकास निगम की लिफ्ट के बाहर पूरे दिन सैलानियों की भीड़ लगी रही। रविवार को करीब चार हजार टूरिस्ट वाहन शोघी बैरियर से शहर में दाखिल हुए। शिमला होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रिंस कुकरेजा ने बताया कि वीकेंड पर भारी संख्या में सैलानी शिमला पहुंचे हैं। रविवार को भी शहर सैलानियों से गुलजार रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed