Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   monkey hit ladies

Shimla News: महिला को लंगूर ने मारा धक्का, चलती गाड़ी के आगे गिरी

Fri, 13 Nov 2026 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
monkey hit ladies
बाल-बाल बची जान, डैशकैम में कैद घटना का वीडियो वायरल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी में बंदरों के साथ अब लंगूरों का आतंक भी बढ़ता जा रहा है। यहां आए दिन इनके लोगों को धक्का देकर घायल करने की घटनाएं सामने आती रहती हैं। ऐसी ही एक घटना शुक्रवार को बालूगंज में भी घटी। यहां सुबह करीब 9:00 बजे महिला बालूगंज स्वास्थ्य केंद्र से चौक की ओर जा रही थी। इसी दौरान पीछे से एक लंगूर ने महिला को धक्का मार दिया, जिससे महिला संभल नहीं पाई और बीच सड़क में गाड़ी के सामने गिर गई। वाहन चालक ने लंगूर को धक्का मारता देख सूझबूझ दिखाई और ब्रेक लगा दी, जिससे एक बड़ी अनहोनी होने से टल गई। गनीमत यह रही कि महिला को कोई गंभीर चोट नहीं आई।
यह घटना इस दौरान मौके से गुजर रही गाड़ी के डैशकैम में रिकॉर्ड हो गई। इसके बाद इस घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। इस घटना के बाद से लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। लोगों का कहना है कि पहले ही बंदरों और कुत्तों के हमलों से जनता परेशान है और अब लंगूर भी लोगों की जान के लिए खतरा बने हुए हैं। लोगों ने कहा कि नगर निगम और संबंधित विभाग को इस समस्या की ओर ध्यान देना चाहिए और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। बालूगंज वार्ड के पार्षद दलीप थापा ने कहा कि इस तरह की घटनाएं रोजाना सामने आ रही हैं। उत्पाती लंगूर आए दिन लोगों पर झपटते हैं या लोगों को धक्का मारते हैं। कहा कि वन विभाग के वन्यजीव प्रभाग को इस उत्पाती लंगूर की पहचान कर उसे पकड़ना चाहिए।
विज्ञापन


बॉक्स

रिज मैदान पर भी उत्पाती लंगूर का आतंक

शहर के विभिन्न क्षेत्रों सहित रिज मैदान और मालरोड पर भी एक उत्पाती लंगूर लोगों के लिए खतरा बना हुआ है। यह अक्सर लोगों पर अचानक हमला कर देता है। कई बार इसने राहगीरों को धक्का देकर गिराने की कोशिश भी की है। दुकानों में घुसकर सामान बिखेरने और उत्पात मचाने की कई घटनाएं दर्ज की गई हैं। स्थानीय निवासियों के साथ-साथ यहां आने वाले पर्यटक भी इस लंगूर से भयभीत हैं। इस कारण उनकी सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं उत्पन्न हो गई हैं। लोगों ने प्रशासन से इन लंगूरों को पकड़ने और समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed