Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   winter cornival in shimla

Shimla News: राजधानी में सात दिन मनेगा विंटर कार्निवल, फैशन शो-तंबोला समेत स्टार नाइट की रहेगी धूम

Fri, 13 Nov 2026 11:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
winter cornival in shimla
ऐतिहासिक रिज मैदान पर क्रिसमस से शुरू हो जाएगा विंटर कार्निवल का जश्न, उपनगरों में भी होंगे कई आयोजन
विज्ञापन

इस बार मेगा तंबोला करवाएगा निगम, स्टार नाइट में पंजाबी और बॉलीवुड गायकों को भी बुलाने की तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में इस साल भी सात दिन तक विंटर कार्निवल की धूम रहेगी। 25 दिसंबर को क्रिसमस से लेकर 31 दिसंबर की रात 12:00 बजे तक ऐतिहासिक रिज मैदान पर विंटर कार्निवल का जश्न मनाया जाएगा। 31 दिसंबर की रात विंटर कार्निवल की स्टार नाइट और डीजे पार्टी के बीच नए साल का स्वागत होगा। विंटर कार्निवल को लेकर नगर निगम प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
आयुक्त सचिन कंवल की अध्यक्षता में शुक्रवार को अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें विंटर कार्निवल के आयोजन को लेकर चर्चा की गई। फैसला लिया गया कि कार्निवल तक अब हर हफ्ते समीक्षा बैठकें की जाएंगी। सभी सातों दिन शहर भर में जश्न मनाने के लिए अलग-अलग कार्यक्रम किए जाएंगे। ऐतिहासिक रिज मैदान, मालरोड के अलावा इस बार संजौली और कसुम्पटी में भी खेलकूद और डीजे पार्टी के आयोजन की तैयारी है। कसुम्पटी में नगर निगम की नई पार्किंग के टॉप फ्लोर पर यह आयोजन होगा। विंटर कार्निवल में इस बार भी फैशन शो, वॉयस ऑफ शिमला समेत कई सांस्कृतिक कार्यक्रम करवाए जाएंगे। शहरवासियों और शिमला आने वाले सैलानियों के लिए रिज के आसपास फूड स्टॉल लगाए जाएंगे। नगर निगम इस बार मेगा तंबोला भी करवाने की योजना बना रहा है। इसमें एंट्री फीस 50 की जगह 500 तय की जा सकती है ताकि विजेता को इनामी राशि के रूप में बड़ी रकम मिले। अगले हफ्ते तक अधिकारियों से कार्यक्रमों के आयोजनों को लेकर आयुक्त ने सूची मांगी है।
विज्ञापन


बॉलीवुड से लेकर पंजाबी गायक मचाएंगे धमाल
इस बार नगर निगम पंजाबी गायकों समेत बॉलीवुड के कई नामी कलाकारों को भी विंटर कार्निवल के जश्न के लिए न्योता देने जा रहा है। आने वाले दिनों में विंटर कार्निवल की स्टार नाइट के लिए कलाकार शॉर्टलिस्ट किए जाएंगे। इसके लिए कलाकारों से संपर्क करने को कहा गया है। महापौर सुरेंद्र चौहान भी जल्द विंटर कार्निवल की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed