{"_id":"6af6f22764baa6f9a100fc6c","slug":"problems-raised-in-meeting-shimla-news-c-19-sml1002-819410-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: भराड़ी वार्ड सभा में उठी एंबुलेंस रोड की मांग, खस्ता सड़कों पर उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: भराड़ी वार्ड सभा में उठी एंबुलेंस रोड की मांग, खस्ता सड़कों पर उठाए सवाल
विज्ञापन
अपर कैथू की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में एंबुलेंस रोड बनाने, सड़कों की टारिंग और नालियों की मरम्मत का उठा मुद्दा
नशे पर रोक लगाने के लिए रिज से नीचे के क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग, पैदल रास्तों पर लगेंगी जालीदार रेलिंग
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। भराड़ी की वार्ड सभा में शुक्रवार को क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर चर्चा हुई। वार्ड कार्यालय में आयोजित सभा में स्थानीय लोगों ने मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं उठाते हुए इनके जल्द समाधान की मांग की। अपर कैथू स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में एंबुलेंस रोड बनाने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। लोगों ने बताया कि क्षेत्र में स्ट्रीट लाइटें हर दूसरे दिन खराब हो जाती हैं। समस्या का स्थायी समाधान किया जाए। इसके अलावा नालियों की मरम्मत, सड़कों की टारिंग और जगह-जगह पड़े गड्ढों को भरने की मांग भी उठाई गई। जिन स्थानों पर रेलिंग गायब हैं, वहां नई रेलिंग लगाने और पैदल रास्तों पर सुरक्षा के लिए जालीदार रेलिंग लगाने का सुझाव दिया गया।
वार्ड सभा में रिज से सटे क्षेत्रों में नशे से संबंधित गतिविधियों पर चिंता जताई गई। लोगों ने इन गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की नियमित गश्त सुनिश्चित करने की मांग की। वहीं, क्षेत्र में पार्किंग व्यवस्था को व्यवस्थित करने के लिए येलो लाइन लगाने का मुद्दा भी उठाया गया। इसके अलावा पेयजल योजना की पाइपलाइन बिछाने के दौरान क्षतिग्रस्त हुए पैदल रास्तों की मरम्मत करवाने की मांग की गई।
पार्षद मीना चौहान ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के समक्ष मामले उठाकर समाधान करवाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।