{"_id":"5ef1e4f88ebc3e4309577094","slug":"monitoring-of-forests-being-carried-out-by-drone-in-chaupal-govind","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौपाल में ड्रोन से हो रही जंगलों की निगरानी: गोविंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौपाल में ड्रोन से हो रही जंगलों की निगरानी: गोविंद
Tue, 23 Jun 2020 06:10 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 23 Jun 2020 06:10 PM IST
विज्ञापन
वन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
वन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा है कि वन विभाग के चौपाल मंडल में वनों के संरक्षण, भू-संरक्षण और पौधरोपण में सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी इनका अनुसरण किया जा सकता है। मंगलवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से वन मंडल चौपाल की समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए गोविंद सिंह ने कहा कि वनों का कटान और आग की घटनाओं को रोकने के लिए चौपाल में ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है। इसके काफी अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन
ड्रोन से निगरानी करने से जहां वन माफिया पर शिकंजा कसा जा सकता है, वहीं वनों में आग का भी तुरंत पता लगाया जा सकता है। वन विभाग के फील्ड कर्मचारी बहुत ही विषम परिस्थितियों में कार्य करते हैं। टेक्नोलॉजी के प्रयोग से वे वनों की बेहतर निगरानी कर सकते हैं। चौपाल मंडल ने भू-संरक्षण और जल संरक्षण के क्षेत्र में भी सराहनीय कार्य किया है। विभाग ने यहां चैक डैमों के निर्माण में नया प्रयोग किया है। इससे जंगलों में भूमि कटाव रुकेगा तथा भू-जल स्तर में भी सुधार होगा।
विज्ञापन