{"_id":"0cb846c2811f9a36c817b27143c6010f","slug":"monica-negi-in-national-boxing-championship-at-guwahati-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुवाहाटी में मुक्के बरसाएंगी रामपुर की मोनिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुवाहाटी में मुक्के बरसाएंगी रामपुर की मोनिका
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर बुशहर
Updated Fri, 30 Oct 2015 10:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुवाहाटी में होने वाली नेशनल चैंपियनशिप में रामपुर की मोनिका नेगी भी खूब मुक्के बरसाएंगी। नेशनल बॉक्सिंग में वह 72 किलोग्राम भार वर्ग में हिस्सा लेंगी। राज्यस्तरीय मुक्केबाजी में मोनिका ने स्वर्ण पदक जीता है। हाल ही में हुई राज्य स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता में मोनिका नेगी ने स्वर्ण पदक जीत कर राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता के लिए टीम में जगह बनाई।
विज्ञापन
प्रदेश के पांवटा साहिब, सुंदरनगर और धर्मशाला में आयोजित राज्य स्तरीय खेल मुकाबलों में गर्ल्स स्कूल रामपुर की खिलाड़ियों ने नाम कमाया है। राज्य स्तरीय टेबल टेनिस में शिल्पा ठाकुर, रवीना मेहता, प्रियंका खुंद और प्रतिभा ठाकुर, बॉक्सिंग में भव्या भारती, मोनिका नेगी, बीरमा देवी, अंकिता शर्मा और काजल ने अच्छा प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
हैंडबॉल में भव्या भारती, अनुराधा, शिवानी और रचना, कबड्डी में भव्या भारती, हाईजंप में अनुराधा ने जिला शिमला से भाग लेते हुए स्कूल का नाम रोशन किया है। प्रधानाचार्य मेहर चंद ठाकुर ने मोनिका नेगी के राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में शामिल होने और अन्य खिलाड़ियों के प्रदर्शन को लेकर स्कूल प्रशासन की ओर से बधाई दी है।
विज्ञापन