फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   money laundering case: cm virbhadra singh is in trouble

वीरभद्र की मुश्किलें बढ़ा सकते हैं ये खुलासे

Wed, 27 Aug 2014 01:36 PM IST
Updated Wed, 27 Aug 2014 01:36 PM IST
विज्ञापन
money laundering case: cm virbhadra singh is in trouble

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के आयकर रिटर्न की जांच में हुए खुलासे उनकी मुश्किलें बढ़ा सकते हैं। वर्ष 2009 से 2013 के दौरान वीरभद्र सिंह के आयकर रिटर्न की जांच में करीब 15 करोड़ रुपये से ज्यादा के लेनदेन और आमदनी की जानकारियां सामने आई हैं।

विज्ञापन


इसके आधार पर मनी लांड्रिंग की जांच भी शुरू हो सकती है। आयकर विभाग अपनी इनवेस्टीगेशन विंग को भी वीरभद्र से जुड़े मामलों की पड़ताल में लगाने की तैयारी कर रहा है। आयकर विभाग से जुड़े सूत्रों का कहना है कि वीरभद्र सिंह ने कई बार रिवाइज रिटर्न भरे हैं।
विज्ञापन


इसके बावजूद संपत्ति, आय और लेनदेन के कई मामलों में सवालिया निशान लग रहे हैं। आयकर विभाग इन मामलों की विस्तृत जांच का जिम्मा इनवेस्टीगेशन विंग को सौंपने की तैयारी कर रहा है। मामले की आहट वित्त मंत्रालय तक पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबूत जुटा रहा विभाग

money laundering case: cm virbhadra singh is in trouble

मंगलवार को आयकर विभाग की इनवेस्टीगेशन विंग के महानिदेशक राजेश चंद्र शर्मा की केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के आला अधिकारियों से मुलाकात हुई है। सीबीडीटी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि वीरभद्र सिंह के मामले में आयकर विभाग पुख्ता सबूत जुटाने के भरसक प्रयास कर रहा है।

वीरभद्र सिंह के सामने सबसे ज्यादा मुश्किल उनके करीबी समझे जाने वाले उद्योगपति वाकामूला चंद्रशेखर के साथ हुए रुपयों के लेनदेन को जायज ठहराने में हो सकती है।

आयकर विभाग ने वीरभद्र के परिजनों और वाकामूला से जुड़ी कंपनियों के बीच करीब 7.5 करोड़ रुपये के लेनदेन की जानकारी जुटाई है। बेनामी ट्रांजेक्शन और आय से अधिक संपत्ति का खुलासा करने वाले कई मामले ऐसे हैं, जिसमें आगे की जांच इनवेस्टीगेशन विंग करेगी।

प्रशांत भूषण ने दायर की है याचिका

money laundering case: cm virbhadra singh is in trouble

गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी के नेता प्रशांत भूषण ने वीरभद्र सिंह पर आय से अधिक संपत्ति और मनी लांड्रिंग से जुड़े कई गंभीर आरोप लगाते हुए दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की है, जिस पर अगली सुनवाई 1 सितंबर को होगी।

लेकिन इससे पहले आयकर विभाग वीरभद्र सिंह के इनकम टैक्स असेसमेंट में मिली तमाम जानकारियों का ब्योरा हाईकोर्ट को भेजेगा। ईडी और सीबीआई पर बढ़ा दबाव वीरभद्र सिंह और वाकामूला चंद्रशेखर से जुड़े लोगों के बीच हुए रुपयों के लेनदेन के मामले में प्रवर्तन निदेशालय और सीबीआई पर मनी लांड्रिंग की जांच का दबाव बढ़ता जा रहा है।

आयकर विभाग भी अपनी इनवेस्टीगेशन विंग को मनी लांड्रिंग के सबूत हासिल करने के काम में लगाने जा रहा है। इसके अलावा वीरभद्र सिंह की कृषि के जरिए हुई आय में मूल रिटर्न और संशोधित रिटर्न के बीच कई गुने का अंतर है। कृषि से हुई आय पर इनकम टैक्स नहीं लगता, इसलिए कई बार लोग कृषि की आय को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed