फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   molestation case againest doctor, villagers beat him.

डॉक्टर ने छेड़ी लड़कियां, गांव वालों ने मुंह काला कर दौड़ाया

Sun, 23 Aug 2015 09:01 AM IST
Updated Sun, 23 Aug 2015 09:01 AM IST
विज्ञापन
molestation case againest doctor, villagers beat him.

फिलहाल पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी देहरा विकास धीमान ने इसकी पुष्टि की है। पीड़ित लड़कियों ने पुलिस से शिकायत की है कि बीते शुक्रवार को दोपहर दो बजे वे दंत चिकित्सक डॉ. अनिल शर्मा के पास पहुंचीं। यहां डॉ. अनिल ने बड़ी बहन को इंजेक्शन लगाया। शरीर सुन्न होने के बाद डॉक्टर ने अश्लील हरकतें शुरू कर दी।

विज्ञापन


छोटी बहन ने विरोध किया तो उसे बाहर भेज दिया। बाद में कमरे में बुलाकर छोटी बहन से भी छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध बढ़ा तो डॉक्टर ने इलाज से मना कर दिया और अस्पताल से फरार हो गया। शनिवार को पीड़ित लड़कियों के माता-पिता, पंचायत प्रधान मेहर चंद और गांव वाले सुबह 11:00 बजे अस्पताल पहुंचे और आरोपी डॉक्टर से पूछताछ करने लगे।

विज्ञापन

अस्पताल में दो बहनों से छेड़छाड़ पर डॉक्टर गिरफ्तार

molestation case againest doctor, villagers beat him.

ईलाज के लिए अस्पताल पहुंची दो बहनों से डॉक्टरों ने छेड़खानी कर डाली। फिर क्या था ये बात गांववालों के बीच फैल गई। पूरा गांव उठकर अस्पताल पहुंच गया। डॉक्टर से बहस के बाद उसके मुह पर लोगों ने कालिख पोत दी। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस को हवाई फायरिंग कर लोगों को शांत करना पड़ा। मामला हिमाचल के हमीरपुर का है।

यहां उपमंडल नादौन से सटी मझीन पंचायत के अस्पताल में दो बहनों से छेड़छाड़ पर एक डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया है। गुस्साए लोगों ने आरोपी डाक्टर के मुंह पर कालिख पोत दी। बाद में पुलिस हिरासत से भी अपने कब्जे में लेने और उसके मुंह पर कीचड़ लगाने का प्रयास किया गया। भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को हवा में फायरिंग तक करनी पड़ी।

बेकाबू हुए लोग

molestation case againest doctor, villagers beat him.

पंचायत प्रधान ने ज्वालामुखी से पुलिस को भी बुला लिया। 12:30 बजे एसआई संदीप पठानिया के नेतृत्व में पुलिस टीम पहुंचीं और दोनों पक्षों से पूछताछ शुरू की। लेकिन तब तक साथ लगती तीन पंचायतों से काफी लोग मौके पर जुट गए।

जैसे ही पुलिस डॉक्टर को ज्वालामुखी थाने ले जाने लगी तो गुस्साई भीड़ भीड़ डॉक्टर को पुलिस कस्टडी से खींचने पर उतारू हो गई। इस पर भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस ने हवा में फायरिंग कर दी। दूसरी ओर डॉ. अनिल शर्मा ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि लड़कियां झूठ बोल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed