फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   mohammed shami May play in Dharamshala Test.

कोहली ने दिए संकेत, इस खिलाड़ी की हो सकती है टीम इंडिया में वापसी

Thu, 23 Mar 2017 01:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Thu, 23 Mar 2017 01:17 PM IST
विज्ञापन
mohammed shami May play in Dharamshala Test.

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी घुटने की चोट से उबरने के बाद धर्मशाला टेस्ट से टीम में वापसी कर सकते हैं। कप्तान विराट कोहली ने भी उछाल भरी धर्मशाला स्टेडियम की पिच को देखते हुए शमी को चौथे टेस्ट में खिलाने के स्पष्ट संकेत दिए हैं।

विज्ञापन


टीम में शामिल होने मोहम्मद शमी धर्मशाला पहुंच गए हैं। चोट से उबरने के बाद बंगाल टीम की तरफ से रणजी मैच खेलकर फिटनेस हासिल कर चुके शमी ने धर्मशाला पहुंचते ही सोशल मीडिया पर धौलाधार की वादियों की तस्वीर ‘सुंदरम सुबह में धर्मशाला’ शीर्षक के साथ अपलोड की।
विज्ञापन


कोहली ने कहा- मैं मैच से पहले शमी को अभ्यास का पर्याप्त मौका देना चाहता हूं। मैंने चयनकर्ताओं से बात नहीं की है, लेकिन अगले टेस्ट में सभी तरह की संभावनाएं हैं। दरअसल नवंबर 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के दौरान घुटने की चोट के बाद से शमी टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जानिए पहले दिन धर्मशाला में क्या किया खिलाड़ियों ने

mohammed shami May play in Dharamshala Test.

बुधवार को टीम इंडिया के अधिकांश खिलाड़ियों ने होटल पेवेलियन में आराम किया। हालांकि कुछ खिलाड़ियों ने बाहर घूमने का भी आनंद लिया। तेज गेंदबाज उमेश यादव ने मां ज्वालाजी मंदिर जाकर पूजा-अर्चना की।

वहीं, बीती रात मुरली विजय और अंजिक्या रहाणे ने मैकलोडगंज में घूमने के बाद स्थानीय रेस्तरां में डिनर किया। टीम इंडिया वीरवार से एचपीसीए स्टेडियम में अभ्यास करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed