फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Mohammed ahmed of mandi distt returned from Iraq

मां को मुर्दा बता इराक से जिंदा लौट आया लाल

Sat, 21 Jun 2014 11:57 PM IST
Updated Sat, 21 Jun 2014 11:57 PM IST
विज्ञापन
Mohammed ahmed of mandi distt returned from Iraq

मां की मौत का झूठा फैक्स और हवाई टिकट मंगवाकर इराकी ठेकेदारों से जान छुड़ाई। वे इसके बाद भी उन्हें छोड़ने को तैयार नहीं थे, लेकिन जब खाना-पीना छोड़ दिया तब जाकर वतन वापसी का रास्ता प्रशस्त हुआ। यह कहना है इराक से लौटे मुहम्मद अहमद मीर का। उन्होंने बताया कि वहां के हालात बेहद खतरनाक हैं।

विज्ञापन


वहीं, ढाबण के कृष्ण कुमार की पत्नी ने बताया कि उनके पति का संपर्क मोबाइल पर तो हो रहा है, लेकिन उनके पास घर आने को पुख्ता दस्तावेज नहीं हैं। इराकी ठेकेदार दस्तावेजों को अपने कब्जे में लेकर फरार हो गए हैं।
विज्ञापन


मंडी बचाओ संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष लक्ष्मेंद्र सिंह ढाबण और डडौर क्षेत्र में पीड़ित परिवारों की जानकारी लेने पहुंचे। लक्ष्मेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से आग्रह किया है कि वे स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आपात बैठक कर प्रदेश के लगभग 200 युवाओं को सुरक्षित घर पहुंचाने की व्यवस्था करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

15 युवा अब भी इराक में

Mohammed ahmed of mandi distt returned from Iraq

मंडी के लगभग 15 युवा इस समय इराक में फंसे हुए हैं। बीती रात ढाबण क्षेत्र के युवा मुहम्मद अहमद बड़ी मुश्किल से इराक के टैंवल्ज एजेंटों व ठेकेदारों के चंगुल से बच कर अपने वतन पहुंचा है।

मंडी बचाओ संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष लक्ष्मेंद्र सिंह ने ढाबण व डडौर क्षेत्र में उन पीड़ित परिवारों की जानकारी लेने पंहुचे। इराक से लौटे मुहम्मद अहमद ने बताया कि वहां के हालात खतरनाक हैं।

उन्होंने अपने घर से मां की मौत का झूठा फैक्स तथा हवाई टिकट मंगवाया। इसके बाद भी इराकी ठेकेदारों ने उन्हें छोड़ने से मना कर दिया।

खाना पीना बंद कर दिया तो भेजा घर

Mohammed ahmed of mandi distt returned from Iraq

मुहम्मद ने जब खाना पीना बंद कर दिया। तब कहीं जाकर वे किसी तरह अपने घर वापस लौटे। वहीं पर ढाबण के कृष्ण कुमार की पत्नी ने बताया कि उनके पति का संपर्क मोबाईल पर तो हो रहा है।

लेकिन उसके पति के पास घर आने के लिए कोई पुख्ता दस्तावेज नहीं है। उन दस्तावेजों को इराकी ठेकेदार अपने कब्जे में लेकर फरार हो गए हैं।

मंडी बचाओ संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष लक्ष्मेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से आग्रह किया है कि वे स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आपात बैठक प्रदेश के लगभग 200 युवाओं को सुरक्षित घर पंहुचाने की व्यवस्था करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed