कल थ्रीडी स्क्रीन पर चौड़ा मैदान में दिखेंगे मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी के साथ डिजिटल थ्री डी रैली के माध्यम से एक चर्चा होगी। यह चर्चा थ्री डी डिजिटल के माध्यम से 7 अप्रैल को शाम 5 बजे चौड़ा मैदान में होगी।
पार्टी प्रवक्ता गणेश दत्त ने बताया कि चुनाव प्रचार के आधुनिक तकनीक से नरेंद्र मोदी पार्टी कार्यकर्ताओं तथा आम जनता से रू-ब-रू होंगे। पार्टी स्थापना दिवस 6 अप्रैल के बजाय 7 अप्रैल को होगा।
6 अप्रैल को भाजपा कार्यकर्ता अपने पोलिंग बूथों पर बैठक कर पार्टी स्थापना दिवस को विजय संकल्प दिवस के रूप में मनाएंगे।
भाजपा ने चुनाव प्रबंधन का जिम्मा सौंपा
भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति की पहली बैठक अध्यक्ष गणेश दत्त की अगुवाई में हुई। इसमें काम बांटे गए। प्रबंधन की दृष्टि से पार्टी का साहित्य और लिटरेचर बनाने का कार्य प्रो. चमन लाल गुप्त तथा प्रो. सिकंदर कुमार को दिया गया।
मीडिया प्रबंधन पार्टी प्रवक्ता गणेश दत्त देखेंगे। रैलियों की व्यवस्था की दृष्टि से पार्टी प्रवक्ता चंद्रमोहन ठाकुर के साथ पार्टी सचिव त्रिलोक जम्वाल सहयोग करेंगे। कार्यक्रम यातायात की दृष्टि से अश्वनी कौशल तथा चंद्रभूषण नाग व्यवस्था देखेंगे।
लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत पार्टी मुख्यालय में एक अलग से मीडिया सेल गठित होगा, जो पार्टी का सकारात्मक प्रचार प्रसार करेंगे। बैठक में उपाध्यक्ष सिकंदर कुमार, सचिव त्रिलोक जम्वाल, पूर्व सचिव एचएन कश्यप और लीगल सेल के संयोजक अंशुल बंसल उपस्थित थे।