फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Modi wants to develop Haryana: Hema Malini

विकास चाहिए तो भाजपा को जिताना होगा: हेमा

Fri, 10 Oct 2014 08:39 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, करनाल
अमर उजाला/ब्यूरो, करनाल Updated Fri, 10 Oct 2014 08:39 AM IST
विज्ञापन
Modi wants to develop Haryana: Hema Malini

मथुरा से भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा का चहुंमुखी विकास करना चाहते हैं। विकासशील सरकार चाहिए तो भाजपा को सत्ता में लाना होगा।

विज्ञापन


वीरवार को काछवा गांव में आयोजित सभा में जय श्री कृष्णा के जयकारे से अपना भाषण शुरू करते हुए हेमा मालिनी ने कहा कि आप सबने मुझे फिल्मों में देखा है उसके लिए मैं आपकी आभारी हूं। मगर मैं आज आपके बीच भाजपा की कल्याणकारी नीतियों के बूते भाजपा प्रत्याशी मनोहर लाल खट्टर के पक्ष में वोट मांगने आई हूं।
विज्ञापन


उन्होंने जनता से सवाल किए कि क्या आप हरियाणा का विकास चाहते हैं, क्या युवाओं के लिए रोजगार चाहिए और साथ में उनसे हामी भी भरवाई। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा चाहते हो तो हरियाणा में भाजपा की सरकार लानी होगी। उन्हाेंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि हरियाणा में बहुत लूटमार हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


औरतों पर अत्याचार हो रहा है। युवा सड़कों पर बेरोजगार घूम रहे हैं, ऐसी सरकार को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाना होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा को विकास की ओर ले जाना चाहते हैं और आप सबको उसी का साथ देना चाहिए जो विकास की ओर अग्रसर हो।  

दो बार फिसली जुबान
स्टार प्रचार हेमा मालिनी की करनाल से भाजपा प्रत्याशी मनोहर लाल खट्टर का नाम लेते हुए दो बार जुबान फिसल गई। सबसे पहले उन्होंने कहा कि वो मोहन लाल खटारे के प्रचार के लिए करनाल आई हैं।

उसके बाद उन्होंने कहा कि अगर हरियाणा में वैभवशाली, शक्तिशाली और स्वच्छ सरकार चाहिए तो मोहन लाल खटारे को भारी मतों से जिताना होगा और हरियाणा में भाजपा की सरकार लानी होगी। उसके बाद साथ में खड़े एक कार्यकर्ता ने उन्हें भाजपा प्रत्याशी का सही नाम बताया।


हवाई पट्टी पर ऑडी में बैठने से इंकार किया
नेवल हवाई पट्टी पर हेमा मालिनी का हवाई जहाज उतरने के बाद आयोजकाें ने उन्हें रिसीव किया और काछवा तक जाने के लिए सामने खड़ी ऑडी कार में बैठने का आग्रह किया। कार का साइज देखकर वे भड़क गईं और बड़ी कार लाने की बाबत कहा। उनके हावभाव देखकर आयोजकाें के हाथ पैर फूल गए। बाद में आननफानन में पास ही खड़ी मेयर रेनू बाला गुप्ता की फॉरच्यूनर गाड़ी उनके सामने लाकर खड़ी की तब जाकर हेमा मालिनी उसमें ड्राइवर के साथ वाली सीट पर बैठ गईं। गाड़ी चलने के बाद आयोजकाें ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed