{"_id":"656d4d37c65a62ca3b85ffa98eac0909","slug":"modi-may-come-to-shimla-in-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्टी में जोश भरने के लिए शिमला आएंगे नमो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्टी में जोश भरने के लिए शिमला आएंगे नमो
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 16 Apr 2014 04:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में भाजपा को जिताने के लिए बीजेपी के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पहली मई के बाद शिमला आ सकते हैं।
विज्ञापन
भाजपा ने उनकी प्रदेश में कई स्थानों पर रैलियां करवाने की तैयारी की है। पार्टी का कहना है कि 30 अप्रैल तक देश भर के अधिकतर राज्यों में मतदान हो जाएगा।
उसके बाद 1 से 5 मई के बीच कांगड़ा, शिमला और मंडी में नरेंद्र मोदी की रैली करवाने की कोशिश की जाएगी। पार्टी का दावा है कि इस बार प्रदेश में भाजपा की बड़ी जीत होगी।
हमीरपुर में रैली को संबोधित करते हुए प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि कांग्रेस वास्तविक मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए आरोप लगाने और व्यक्तिगत छींटाकशी कर रही है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री पर साधा निशाना
पूर्व सीएम ने कहा कि वीरभद्र सिंह दिन रात एचपीसीए की रट लगाए हुए हैं। वीरभद्र सिंह बताएं छठी बार मुख्यमंत्री बने हैं, आज तक खेलों के उत्थान के लिए क्या किया।
विज्ञापन
एचपीसीए ने धर्मशाला में अंतराष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम बनाया, जिससे प्रदेश के युवाओं को खेल सुविधाओं के साथ पर्यटन की दृष्टि से लोगों का रोजगार भी बढ़ा। प्रदेश का नाम विश्व के मानचित्र पर उभर कर सामने आया।
उन्होंने कहा कि 16 मई को केंद्र में सरकार बदलने के बाद भ्रष्टाचारी जेल जाएंगे। भ्रष्टाचार में डूबी प्रदेश कांग्रेस सरकार भी जाएगी।