फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Modi govt will change people's rights like Article 370: Tapan Sen

अनुच्छेद 370 की तरह लोगों के अधिकारों भी बदल देगी मोदी सरकार: तपन सेन

Fri, 13 Sep 2019 07:47 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 13 Sep 2019 07:47 PM IST
विज्ञापन
Modi govt will change people's rights like Article 370: Tapan Sen
- फोटो : अमर उजाला

सीटू के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व सांसद तपन सेन ने कहा है कि अनुच्छेद 370 की तरह लोगों के मौलिक अधिकार भी मोदी सरकार बिना किसी चर्चा किए बदल देगी। शुक्रवार को राजधानी शिमला के सब्जी मंडी मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हम राष्ट्रवाद की नौटंकी नहीं करते हैं, मेहनतकश की लड़ाई लड़ते हैं। केंद्र सरकार संविधान को तोड़ने में लगी हुई है। देश में आर्थिक मंदी के चलते उद्योगों की तालाबंदी हो रही है। हजारों मजदूरों की नौकरी खतरे में पड़ गई है।

विज्ञापन


उन्होंने हिमाचल के मजदूरों से केंद्र और राज्य सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ संघर्ष करने को एकजुट होने का आह्वान किया। सीटू राष्ट्रीय महासचिव तपन सेन ने कहा कि मोदी सरकार ने सत्ता में आते ही मजदूरों पर हमले तेज कर दिए हैं। 17 श्रम कानूनों को खत्म कर दो श्रम संहिताओं में तबदील करने का निर्णय ले लिया है। इससे मजदूरों के अधिकारों का दमन होगा और पूंजीपतियों को भारी फायदा होगा। उन्होंने कहा कि पूरे देश में केंद्र सरकार के खिलाफ माहौल बनना शुरू हो गया है।
विज्ञापन


30 सितंबर को सभी ट्रेड यूनियनों का नई दिल्ली में सम्मेलन होगा। इस दौरान आंदोलन की आगामी रणनीति बनाई जाएगी। हिमाचल किसान सभा महासचिव और विधायक राकेश सिंघा ने कहा कि आर्थिक मंदी से ध्यान भटकाने को केंद्र सरकार रोज नए ड्रामे कर रही है। जनसभा के बाद पूर्व सांसद ने कालीबाड़ी हाल में सीटू के 13वें राज्य सम्मेलन का शुभारंभ किया। इससे पूर्व पंचायत भवन से सब्जी मंडी मैदान तक लोअर बाजार होते हुए रैली भी निकाली गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मजदूरों के लिए बजट नहीं, मंत्रियों के बढ़ रहे भत्ते

सीटू राष्ट्रीय सचिव कश्मीर ठाकुर ने विधायकों और मंत्रियों का यात्रा भत्ता बढ़ाने पर जयराम सरकार को खूब सुनाई। उन्होंने कहा कि सरकार के पास मजदूरों के मानदेय में बढ़ोतरी करने के लिए बजट नहीं है। जबकि सैरसपाटे की राशि में डेढ़ लाख रुपये की वृद्धि कर दी गई है। 

भाजपा के पत्र बम ने खोली भ्रष्टाचार की पोल
सीटू के महासचिव प्रेम गौतम ने कहा कि भाजपा के पत्र बम से स्पष्ट हो गया है कि सरकार के मंत्री भ्रष्टाचार करने में जुटे हैं। सरकार मामले की विस्तृत जांच करवाने की जगह लीपापोती में जुटी है। जनसभा को सीटू राज्य अध्यक्ष जगत राम, उपाध्यक्ष राजकुमारी और राज्य सचिव विजेंद्र मेहरा ने भी संबोधित किया।

शब्दों की मर्यादा भूले पूर्व सांसद तपन सेन
 जनसभा से पहले मीडिया से बात करते हुए सीटू के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व सांसद तपन सेन ने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए अपशब्दों का प्रयोग कर दिया। उनके साथ खड़े सीटू नेता भी दंग रह गए।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed