{"_id":"dd868dc4576a9b3bae092d63f07ad34b","slug":"mockdrill-at-mall-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों को बताया आग से बचाव के तरीके ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों को बताया आग से बचाव के तरीके
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 18 Apr 2014 10:51 AM IST
विज्ञापन
फायर सर्विस सप्ताह के चौथे दिन वीरवार को अग्निशमन विभाग ने रिज मैदान में मॉकड्रिल की।
विज्ञापन
इसमें लोगों को आग लगने पर बचाव के गुर सिखाए गए। अग्निशमन उपकरणों की प्रदर्शनी लगाई गई और लोगों को आग लगने के समय खुद को और अपने साथियों को कैसे बचाया जाए इसका प्रशिक्षण दिया गया।
मॉकड्रिल में सार्वजनिक स्थानों में आग लगने की स्थिति में क्या करना चाहिए इसकी भी जानकारी दी गई।
दमकल विभाग का कहना है कि सात दिन तक यह अभियान जारी रहेगा। शुक्रवार को केल्टी के हनुमान मंदिर परिसर के पास लोगों को आगजनी के बारे में जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन