फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Mock drill organised in shimla

Shimla News: मेघा मॉकड्रिल में बताया बाढ़ में कैसे बचाई जाए अपनी जान

Thu, 08 Jun 2023 11:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jun 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Mock drill organised in shimla
जिले में पांच स्थानों पर हुआ आयोजन
विज्ञापन

बचाव और राहत कार्यों में जवानों ने दिखाया दमखम
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देश पर संभावित बाढ़ और भू-स्खलन के दृष्टिगत वीरवार को जिले के पांच स्थानों पर मेगा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इसमें बाढ़, भूस्खलन, आगजनी में बचाव कार्य कैसे किए जाते हैं के बारे में बताया गया।

वीरवार सुबह 9:30 बजे जिले के पांच स्थानों पर मॉक ड्रिल शुरू हुई। इसमें शिमला ग्रामीण के मल्याणा में भूस्खलन की स्थिति में लोगों के बचाव एवं राहत कार्य, रोहड़ू उपमंडल के चिड़गांव में ग्लेशियर टूटने की स्थिति में बचाव कार्य, रामपुर बुशैहर के नोगली स्कूल के नजदीक बाढ़ आने की स्थिति में छात्रों को सुरक्षित निकालना, उपमंडल चौपाल के पुराना बस अड्डा नेरवा और ठियोग के नंगल देवी में भूस्खलन की स्थिति में बचाव एवं राहत कार्य का अभ्यास किया। इस दौरान स्कूली छात्रों के अलावा आमजन को संभावित आपदा के प्रति जागरूक करने के साथ शिक्षित किया गया।
विज्ञापन


कमांडर एवं अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) राहुल चौहान ने बताया कि जिले के पांच स्थानों पर मॉकड्रिल सफलतापूर्वक आयोजित की गई। मॉकड्रिल का उद्देश्य बचाव एवं राहत कार्यों का पूर्वाभ्यास के माध्यम से समीक्षा करना था। इस अवसर पर राज्य आपदा राहत बल, पुलिस, होमगार्ड, स्वास्थ्य, लोक निर्माण, जल शक्ति, राजस्व, पंचायती राज, खाद्य एवं आपूति, विद्युत और अग्निशमन विभागों के अलावा जिला प्रशासन के अधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नियंत्रण कक्ष से डीसी ने की देखरेख
उपायुक्त कार्यालय में जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित किया था। यहां पर रेस्पोंसिबल ऑफिसर एवं उपायुक्त आदित्य नेगी ने किया मॉकड्रिल का निरीक्षण। वह वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से नियंत्रण कक्ष तथा जमीनी स्तर पर आपदा स्थल से सीधे जुड़े रहे। इस अवसर पर सहायक आयुक्त डॉ. पूनम, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी मंजीत सिंह के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।


राज्य आपदा प्रबंधन को प्रेक्षक भेेजेंगे रिपोर्ट
मॉकड्रिल में पांचों स्थानों पर नियुक्त प्रेक्षक मॉकड्रिल की रिपोर्ट राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को भेजेंगे। मॉकड्रिल की देखरेख के लिए मल्याणा में सूबेदार मंजीत सिंह, चिड़गांव में कमांडेंट गृह रक्षा आरपी नेप्टा, नोगली स्कूल में सहायक कमांडेंट आईटीबीपी देवेंदर कुमार, पुराना बस अड्डा नेरवा में कमांडेंट गृह रक्षा वीरेंद्र मेहता और नंगल देवी में राज्य आपदा राहत बल के उपअधीक्षक गुलशन नेगी को प्रेक्षक नियुक्त किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article