फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Mock drill conducted at Shimla airport

Shimla News: शिमला एयरपोर्ट पर हुआ मॉक ड्रिल का आयोजन

Fri, 16 Oct 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Mock drill conducted at Shimla airport
शिमला। जुब्बड़हट्टी स्थित शिमला एयरपोर्ट पर शुक्रवार को सुरक्षा व्यवस्था जांचने के लिए मॉक ड्रिल की गई। इसमें गेट पर हमला कर परिसर में घुसने की कोशिश कर रहे दो हथियारबंद डमी आतंकियों को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की त्वरित प्रतिक्रिया टीम (क्यूआरटी) द्वारा मारते हुए दिखाया। यह अभ्यास दोपहर 12:20 से 13:40 बजे तक चला। नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) चंडीगढ़ के सहायक निदेशक कृपाल सिंह के निरीक्षण में हुए इस अभ्यास की अध्यक्षता एयरपोर्ट निदेशक सतीश कुमार ने की। सीआईएसएफ के मुख्य एयरपोर्ट सुरक्षा अधिकारी एवं सहायक कमांडेंट विक्रम सिंह चौहान के नेतृत्व में जवानों ने भाग लिया। राज्य सरकार की ओर से तहसीलदार संजीव गुप्ता के अलावा इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी), राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी), राज्य पुलिस, चिकित्सा दल और अग्निशमन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी भी शामिल हुए। अभ्यास के बाद समीक्षा बैठक में सतीश कुमार ने कहा कि इसका उद्देश्य आपात स्थिति में सुरक्षा एजेंसियों की तैयारी, आपसी तालमेल और सूचना पहुंचाने की व्यवस्था को जांचना था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article